फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: JP अस्पताल के इंटीग्रेटेड लैब संचालन में हो रही देरी पर भड़के CMHO, पानी की गंदी टंकी देखकर लगाई फटकार

Wed, 23 Jul 2025 08:13 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल सीएमएचओ जेपी अस्पताल के इंटीग्रेटेड लैब संचालन में हो रही देरी पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर लैबोरेटरी की शुरुआत करें। इस दौरान उन्होने पानी की टंकियों में गंदगी देख कर अधिकारियों को फटकार लगाई। 
विज्ञापन
जेपी अस्पताल में पानी की टंकी का निरीक्षण करते सीएमएचओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के नवनियुक्त सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा लगातार अस्पतालों का निरीक्षण कर सुधार करने के निर्देश दे रहे हैं। बुधवार को जेपी अस्पताल के इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री का निरीक्षण करने पहुंचे। इंटीग्रेटेड लैब संचालन में हो रही देरी पर अधिकारियों पर नाराजगी जताई। सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर लैबोरेटरी की शुरुआत करें। इस दौरान सीएमएचओ ने अस्पातल के रखी पानी की टंकियों का भी निरीक्षण किया टंकियों में गंदगी देख कर अस्पताल के अधिकारियों को जम कर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव, पैथोलॉजिस्ट डॉ. नीता जैन सहित सिविल इंजीनियर एवं लेबोरेटरी निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन



पूर्व से संचालित लैबोरेट्री को इंटीग्रेटेड लैब में शिफ्ट किया जाए
सीएमएचओ ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रथम तल पर पूर्व से संचालित हो रही लैबोरेट्री को सेकंड फ्लोर स्थित इंटीग्रेटेड लैब में शिफ्ट किया जाए। उपकरणों एवं कर्मचारियों की शिफ्टिंग के बाद प्रथम तल पर संचालित लैब के रिनोवेशन कार्य को एक माह में पूरा किया जाए। डॉ. शर्मा ने पानी की टंकियों की सफाई, छत पर पानी के जमाव, सीपेज का अवलोकन कर निर्देश दिए कि सप्ताह में एक दिन निर्धारित कर, पानी की टंकियों की सफाई एवं छतों पर जल भराव की जांच की जाए। 

यह भी पढ़ें-भोपाल में बढ़े डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज, डेंगू से ज्यादा खतरनाक हो रहा चिकनगुनिया, 44 टीमें फील्ड पर
विज्ञापन



मरीजों की एक जगह हो सकेगी सभी जांचे
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी के स्थापित होने से मरीजों की सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेगी। टीबी, मलेरिया, एचआईवी समेत अन्य जांचों के लिए मरीजों को अस्पताल के अलग अलग जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा। इस प्रयोगशाला में सभी कार्यक्रमों के लैब टेक्नीशियन एक ही जगह काम करेंगे। इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री लैबोरेट्री में हेमेटोलॉजी एवं बायोकेमेस्ट्री, साइटोलॉजी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एक साथ संचालित होंगी।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MPPSC में 13% पदों को अनहोल्ड करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने कहा- "हमने कब रोका?"

बड़ी संख्या में पहुंचते हैं मरीज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पैथोलॉजी जांच के लिए आते हैं। ऐसे में मरीजों की सभी जांचें एक ही स्थान पर हो सकें, इसे ध्यान में रखते हुए एक सप्ताह के भीतर इस लैब को क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए सीपेज की नियमित जांच के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें