मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने लगातार बदलाव कर रही है। अब प्रदेश मीडिया विभाग नें बदलाव किया गया है। एमपी कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने 53 प्रवक्ताओं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने अब मुख्य प्रवक्ता का पद खत्म कर दिया है। पिछले साल 9 मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई थी। ।
कुणाल चौधरी समेत 9 प्रवक्ताओं की छुट्टी
एमपी कांग्रेस में.53 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही कई प्रवक्ताओं की छुट्टी कर दी गई है। इनमें पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, डॉ.अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाह, विपिन वानखेड़े को हटाया गया है। राजकुमार केलू उपाध्याय, रीना बौरासी, अवनी बंसल, अमित शर्मा को भी प्रवक्ताओं की लिस्ट से बाहर किया गया है।
यह भी पढ़ें-फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए करना पड़ रहा एक से डेढ़ साल तक इंतजार, ABVP ने किया प्रदर्शन
इन्हें मिली जगह
अजीत भदौरिया, अपराजिता पांडे, अब्बास हफीज, अभिनव बरोलिया, अमित चौरसिया, अमित तावड़े, अंबिका शर्मा, अवनीश बुन्देला, आनंद जाट, आनंद जैन कासलीवाल, आरपी सिंह, कुंदन पंजाबी, गुंजन शुक्ला, जितेन्द्र मिश्रा, ज्योति पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, नीलाभ शुक्ला, नूरी खान, प्रतिभा विक्टर, प्रमोद द्विवेदी, प्रवीण धौलपुरे, प्रियंका शर्मा, फिरोज सिद्दीकी, भूपेन्द्र गुप्ता, मिथुन अहिरवार, मुकेश पंथी, मृणाल पंत, योगेश यादव, रवि वर्मा, रवि सक्सेना, राजेश चौकसे, राम पांडे, राहुल राज, रितेश त्रिपाठी, रोशनी यादव, विक्रम चौधरी, विनय सक्सेना, विनोद शर्मा, विवेक त्रिपाठी, शहरयार खान, शैलेन्द्र पटेल, संगीता शर्मा, संतोष सिंह गौतम, संतोष सिंह परिहार, संदीप सबलोक, समर सिंह, साबिर फिटवाल, सीताशरण सूर्यवंशी, सुनील मिश्रा, स्पर्श चौधरी, स्वदेश शर्मा, हर्ष जैन, हिमानी सिंह।
यह भी पढ़ें-प्रदेश के सभी लव जिहाद मामलों में SIT करेगी जांच, महिला आयोग की टीम आज क्लब 90 का करेगी निरीक्षण
बनाए थे नौ मुख्य प्रवक्ता
27 मार्च 2024 को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नौ मुख्य प्रवक्ता और 22 प्रवक्ताओं की नियुक्ति की थी। इनमें भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, निशा बांगरे, रोशनी यादव, अब्बास हफीज को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था।