फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: बारिश के बीच भोपाल कलेक्टर ने देखी ट्रैफिक व्यवस्था, व्यवस्थाएं सुधारने अधिकारियों को दिए निर्देश

Mon, 28 Jul 2025 06:34 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सोमवार को बारिश के बीच भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था देखने पहुंचे। उन्होंने कई लेफ्ट टर्न और ब्लैक स्पॉट देखें। कलेक्टर ने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को बारिश के बीच भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह शहर की ट्रैफिक व्यवस्था देखने पहुंचे। उन्होंने कई लेफ्ट टर्न और ब्लैक स्पॉट देखें। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रैफिक को लेकर एक प्रजेंटेशन बनाया जाए। जिसमें खामियों को कैसे दूर किया जाए, यह भी हो। कलेक्टर ने सड़क किनारे ऊंचाई वाले पेड़ों की छंटाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ ईला तिवारी, एसीपी ट्रैफिक बीएस कौल समेत जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन



यातायात अनुशासन का कड़ाई से किया जाए पालन
कलेक्टर अमले के साथ सात नंबर क्षेत्र में पहुंचे, यहां ब्लैक स्पॉट और लेफ्ट टर्न को व्यवस्थित करने को कहा। वे डिस्ट्रिक कोर्ट के सामने, प्लेटिनम प्लाजा और जेपी हॉस्पिटल के पास वाले चौराहे पर भी पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि शहरवासियों को सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स, लेफ्ट टर्न तथा ट्रैफिक सिग्नल्स पर आवश्यक सुधार और यातायात अनुशासन का कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-13 फीसदी आरक्षण अनहोल्ड कराने OBC समाज का प्रदर्शन,CM हाउस घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका


लापरवाही बर्दाश्त नहीं
 निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यातायात प्रबंधन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन,कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित

तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करें
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करें और प्रत्येक चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल, चौराहों, तिराहों और मार्गों का उन्नयन, लेफ्ट टर्न का निर्माण, डिवाइडर, रोड मार्किंग जैसे जेब्रा क्रॉसिंग और स्टॉप लाइन, रोड साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और रम्बल स्ट्रिप्स का निर्माण किया जाए। इसके साथ ही ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) की पहचान कर उनमें आवश्यक सुधार कार्य तत्काल प्रभाव से प्रारंभ किए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें