फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: 38वें नेशनल गेम्स से पहले उत्तराखंड में ही प्रशिक्षण लेगी एमपी की टीम, 28 जनवरी से शुरू होंगे गेम्स

Sat, 25 Jan 2025 05:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

28 जनवरी से शुरू हो रहे 38वें नेशनल गेम्स से पहले मध्य प्रदेश की टीम पहुंच कर वहीं प्रशिक्षण लेगी। इस बार नवाचार करते हुए टीम को उत्तराखंड के वातावरण के अनुकूल होने के लिए पहले से भेजने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों से संवाद करते मंत्री सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू हो रहे 38वें नेशनल गेम्स से पहले मध्य प्रदेश की टीम पहले पहुंच कर वहीं प्रशिक्षण लेगी। इस बार नवाचार करते हुए टीम को उत्तराखंड के वातावरण के अनुकूल होने के लिये पहले से भेजने की तैयारी की गई है। साथ ही विशेष प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। खेल और खिलाड़ियों की सुविधाओं की जरूरतों पर भी काम किया गया है। उनके साथ विशेष प्रशिक्षक एवं ऑफिसर्स की टीम भी जा रही है।
विज्ञापन


मंत्री ने खिलाड़ियों से किया संवाद
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को तात्याटोपे स्टेडियम, भोपाल में आयोजित चीयर्स टीम एमपी’ कार्यक्रम में 38वें नेशनल गेम्स, उत्तराखंड में भाग लेने जा रहे प्रदेश के खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। सारंग ने खिलाड़ियों को जीत के महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए और उन्हें स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरने की प्रेरणा दी। सारंग ने संवाद के दौरान कहा कि हर खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने के जज्बे के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश को गौरवान्वित करें। उन्होंने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास से भरते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान पर उतरें।


पदक विजेताओं की राशि बढ़ाई
मंत्री सारंग ने संवाद के दौरान बताया कि पिछले राष्ट्रीय खेल में स्वर्ण पदक विजेता को 5 लाख रूपये, रजत को 3 लाख 20 हजार रूपये और कांस्य पदक विजेता को 2 लाख 40 हजार रूपये की पुरस्कार राशि दी गई थी। इस बार इसको बढ़ाकर स्वर्ण पदक विजेता को 6 लाख, रजत 4 लाख और कांस्य पदक विजेता को 3 लाख रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जायेगी। 
विज्ञापन



 25 खेल में मध्य प्रदेश करेगा प्रदर्शन
सारंग ने बताया कि प्रदर्शन खेल में कलारीपयट्टु में मध्यप्रदेश प्रदर्शन करेगा। इसके साथ एथलेटिक्स, तीरंदाजी, साइकलिंग, बास्केट बॉल, हैण्ड बॉल, रोइंग, कयाकिंग, कैनोइंग, स्लालम, योगा, फेंसिंग, मल्लखंब, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, कुश्ती, ताइकांडो, ट्रायथलॉन, वुशु, मॉडर्नपेंटाथलॉन, स्क्कैश, जिमनास्टिक्स, हॉकी (पुरूष एवं महिला), जूडो, शूटिंग और बैडमिंटन खेल भी शामिल हैं। राष्ट्रीय खेलों के लिये मध्यप्रदेश के खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा ले रहे हैं। इन शिविरों में खेल विशेषज्ञ, कोच और आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाया जा रहा है। खिलाड़ियों को सर्वोत्तम प्रशिक्षण और संसाधन प्रदान किये जा रहे हैं, जिससे वे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

28 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन
राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 जनवरी को देहरादून में किया जायेगा। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं पूरे उत्तराखण्ड में 10 स्थानों पर आयोजित की जायेंगी। इनमें मध्यप्रदेश के 331 खिलाड़ी भागीदारी करने जा रहे हैं। इस 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में ओलंपिक और स्वदेशी, दोनों प्रकार के खेलों सहित 35 खेल होंगे। इसमें 10 हजार से अधिक एथलीट भाग लेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें