फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Art & Culture: 'अल्हम' के मंचन के साथ हुआ तीन दिवसीय सृजन महोत्सव का समापन, कई विभूतियां सम्मानित

Tue, 17 Sep 2024 03:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वरिष्ठ, युवा रंग हस्ताक्षरों के सम्मान के साथ विचारोत्तेजक नाटकों पार्क, फेयरवेल और इलहाम के साथ प्रदेश की नाट्य संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य एवं सम्मान समारोह सृजन महोत्सव का समापन दर्शकों की प्रशंसा के साथ हुआ।
विज्ञापन
तीन दिवसीय सृजन महोत्सव का समापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वर्गीय सुदर्शन जी की स्मृति में राजधानी भोपाल में आयोजित तीन दिवसीय सृजन महोत्सव का समापन एक भावपूर्ण मंचन प्रस्तुति के साथ हुआ। इस तीन दिन के आयोजन के दौरान कई नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही कला और संस्कृति को समर्पित कई विभूतियां भी इस दौरान सम्मानित की गईं।

विज्ञापन


वरिष्ठ, युवा रंग हस्ताक्षरों के सम्मान के साथ विचारोत्तेजक नाटकों पार्क, फेयरवेल और इलहाम के साथ प्रदेश की नाट्य संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य एवं सम्मान समारोह सृजन महोत्सव का समापन दर्शकों की प्रशंसा के साथ हुआ। समापन अवसर पर अथितियों के रूप में प्रसिद्ध फ़िल्म, टेलीविज़न आर्टिस्ट व वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव वर्मा व स्तंभकार गिरिजा शंकर मौजूद थे। इस अवसर पर वरिष्ठ रंग अभिनेता राजीव श्रीवास्तव को राष्ट्रीय रंग सृजन सम्मान 2024 से नवाजा गया। युवा अभिनेताओं राहुल जाधव व केतकी अश्डा को राष्ट्रीय रंग युवायन सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।

सराहे गए सरफराज के प्रयास
इस अवसर पर अथितियों ने अपने संबोधन में यंग्स थिएटर फाउंडेशन व आयोजन की परिकल्पना करने वाले भारत सरकार के SNA युवा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध रंगकर्मी व एक्टिंग कोच सरफ़राज़ हसन के लगातार संस्कृति व कला के लिए किए जा रहे प्रयासों की तारीफ करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। दर्शकों से खचाखच भरे सभागार में शहर के कई गणमान्य नागरिकों सहित रंगकर्मी साहित्यिक से जुड़े लोग भी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुनित चन्द्र ने किया। स्वागत भाषण व कार्यक्रम की रूपरेखा सरफ़राज़ हसन ने रखी। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह व तुलसी के पौधे के साथ शाम्भवी स्थापक व राहुल नीमिया द्वारा किया गया।
विज्ञापन


हुआ इल्हाम का मंचन
समापन अवसर पर मानव कौल का प्रसिद्ध नाटक "इल्हाम" का मंचन सरफराज़ हसन की परिकल्पना व निर्देशन हुआ। इल्हाम बहुत गहरा और विचारोत्तेजक नाटक है, जो देखने वालों को। मानव जीवन के उन पहलुओं पर सोचने के लिए मजबूर करता है, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें