फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल की युवती को झांसा देकर युवक पहुंचा उज्जैन, किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Wed, 20 Aug 2025 11:20 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मोहल्ले में रहने वाले युवक से दोस्ती हुई तो युवक उसे अपने साथ लेकर उज्जैन पहुंचा। यहां पर शादी का झांसा देते हुए युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अन्य शहरों में युवती को घुमाता रहा। शारीरिक शोषण के बाद भी जब वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने भोपाल वापस आने के बाद पुलिस को शिकायत कर दी।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के मोहल्ले में रहने वाले युवक से दोस्ती हुई तो युवक उसे अपने साथ लेकर उज्जैन पहुंचा। यहां पर शादी का झांसा देते हुए युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अन्य शहरों में युवती को घुमाता रहा। शारीरिक शोषण के बाद भी जब वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ तो युवती ने भोपाल वापस आने के बाद पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


घर से लापता हो गई थी युवती
मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय युवती पिपलानी थानाक्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। गत 8 जून को वह अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पिपलानी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गत दिवस युवती को दस्तयाब कर लिया। युवती ने अपने बयान में बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले राहुल माली नाम के युवक से उसकी जान पहचान था।

यह भी पढ़ें-ट्रेन से लापता अर्चना नेपाल बॉर्डर पर मिली, 13 दिन तक कहां थी, ग्वालियर आरक्षक कनेक्शन क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के साथ दुष्कर्म किया
अच्छा काम दिलाने के बहाने वह राहुल उसे अपने साथ उज्जैन लेकर गया था। यहां पर किराए के मकान में साथ में रहने के दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब उसका विरोध किया तो राहुल ने कहा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। शादी का झांसा देकर वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में जब युवती ने शादी करने का दबाव डाला तो राहुल आनाकानी करने लगा। उज्जैन के बाद वह युवती को लेकर नागपुर पहुंचा यहां पर उसने शोषण तो किया पर शादी नहीं की। युवती ने शादी करने को कहा तो वह उसे  वापस भोपाल लेकर आग गया। युवती के बयान होने के बाद पुलिस ने राहुल माली के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें-चुनाव आयोग का अपमान कर रही कांग्रेस, सारंग बोले- 27 सीटें घटा दें तो भी BJP को प्रदेश में बहुमत मिलता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें