फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: चलती ट्रेन से उतर रही थी महिला, RPF जवान ने बचाई महिला की जान, घटना का वीडियो CCTV कैमरे में हुआ कैद

Thu, 06 Mar 2025 06:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Railway station: भोपाल रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही महिला का बैलेंस बिगाड़ गया और वह गिरने लगी।  इस दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाते हुए महिला को खींच लिया। और महिला की जान बच गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई। 
 
विज्ञापन
भोपाल रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर बुधवार की रात RPF जवान एक महिला के लिए भगवान बनकर सामने आ गया। दरअसल यहां चलती ट्रेन से महिला उतरने का प्रयास कर रही थी, तभी उसका बैलेंस बिगाड़ा और वो तेजी से नीचे की तरफ गिरने लगी। लेकिन इस दौरान मौके पर मौजूद आरपीएफ जवान सुनील कुमार ने तत्परता दिखाते हुए महिला को खींच लिया। यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर रिकॉर्ड हो गई। 
विज्ञापन



चलती ट्रेन से कर रही थी उतरने की कोशिश   
जानकारी के मुताबिक महिला अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस से चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गई। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक काफी देर हो गई थी। वहीं ट्रेन ने भी रफ्तार पकड़ ली थी, ऐसे में आरपीएफ का जवान ने बहादुरी दिखाते हुए महिला की जान बचा ली। घटना बुधवार रात 8 बजे के करीब घटी, जब एक महिला अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही थी, और ट्रेन की गति के कारण वह गिरने की कगार पर थी। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया, जो अब इस अकल्पनीय घटनाक्रम को देखकर लोगों के होश उड़ा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें