फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:नए साल में जेपी अस्पताल में 240 बेड की नई बिल्डिंग होगी शुरू,अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा भवन

Tue, 31 Dec 2024 06:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जेपी अस्पताल में 240 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया भवन तैयार किया जा रहा है। यह नए साल 2025 में इसे चालू कर दिया जाएगा।  इसके बाद अस्पताल में 600 बेड हो जाएंगे। भवन का 80% काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
जेपी अस्पताल का नया भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के जिला अस्पताल जेपी में 240 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया अस्पताल तैयार किया जा रहा है। यह नए साल 2025 में चालू कर दिया जाएगा। भवन का 80% काम पूरा हो गया है। इस बिल्डिंग में 5 फ्लोर होंगे और 240 बेड की क्षमता होगी। नए आधुनिक आपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी और एक्सरे की सुविधा भी होगी। 
विज्ञापन



 केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से बन रही बिल्डिंग
 मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और केंद्र सरकार के सहयोग से इस नए अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन व अधीक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि जेपी अस्पताल परिसर में ही मुख्य ए ब्लॉक के पीछे खाली पड़ी जमीन पर इस पांच मंजिला अस्पताल के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है नए साल में इसे शुरू कर दिया जाएगा। इस अस्पताल के बनने में कुल 26 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें से 19 करोड़ राज्य सरकार वहन करेगी, जबकि 7 करोड़ की राशि केंद्र के सहयोग से प्राप्त होगी।

ऐसी रहेगी अस्पताल की व्यवस्था
पांच मंज़िल जिला अस्पताल में कुल 240 बेड की सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर पर कुल 30 बेड होंगे। ग्राउंड फ्लोर पर इमरजेंसी और ट्रायल रूम भी होगा। साथ ही फीमेल इमरजेंसी वार्ड होगा। इसमें बेड की संख्या 10 होगी। इसके साथ मेल वार्ड में बेड की संख्या 10 और आइसोलेशन वार्ड में10 बेड होंगे। फर्स्ट फ्लोर पर 41 बेड होंगे। इसमें फीमेल के लिए 25 बिस्तर वाला सर्जिकल वार्ड होगा तो पुरुषों के लिए 10 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड भी होगा। इसके साथ ही प्राइवेट वार्ड भी यहां होगा। इसमें बिस्तरों की संख्या 8 होगी। सेकंड फ्लोर पर भी मेल सर्जिकल वार्ड होगा. इसमें बेड की संख्या 25, फीमेल सर्जिकल सर्जिकल वार्ड में भी 25 बेड होंगे। यहां भी 9 बेड का प्राइवेट वार्ड होगा। थर्ड फ्लोर पर 25 बेड और चार ओटी होंगे। चार अलग-अलग ऑपरेशन थिएटर बनाए जा रहे हैं। इसमें अत्याधुनिक सामानों के साथ ऑपरेशन की तमाम सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही यहां भी 25 बेड का फीमेल सर्जिकल वार्ड भी होगा। फोर्थ फ्लोर पर भी 25 बेड का पुरुष सर्जिकल वार्ड होगा तो महिलाओं के सर्जिकल वार्ड की संख्या भी 25 रहेगी। फिफ्थ फ्लोर पर 33 बिस्तरों का वार्ड रहेगा। सबसे खास बात यह रहेगी कि यहां पर ब्लड बैंक भी बनाया जाएगा। जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना न पड़े और उन्हें अस्पताल में ही ब्लड आसानी से मिल जाए। 
विज्ञापन


600 बेड का हो जाएगा जेपी अस्पताल
जेपी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभु राम चौधरी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से इस अस्पताल में नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। 5 मंजिला इस बिल्डिंग में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ मरीजों के लिए हर सुविधाएं होंगी। नए साल 2025 में यह शुरू कर दी जाएगी।अभी जेपी अस्पताल में 400 बेड हैं, ऐसे में 240 और बेड और हो जाने से इसकी संख्या 640 हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें