फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: इस महीने चलेंगी एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें, 6 फरवरी से चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन,ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल

Sun, 02 Feb 2025 07:29 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

special train: रेलवे ने फरवरी में मध्य प्रदेश के रास्ते एक दर्जन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फरवरी मेंअलग-अलग तिथि को किया जाएगा। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन 6 फरवरी को जबलपुर से होगा।
विज्ञापन
इंडियन रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने फरवरी में मध्य प्रदेश के रास्ते एक दर्जन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन फरवरी मेंअलग-अलग तिथि को किया जाएगा। यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से टिकट बुकिंग करा सकते हैं। साथ ही  इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का भी फैसला किया गया है, यह ट्रेन 6 फरवरी के दिन जबलपुर से होकर चलेगी। यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन



फरवरी में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन
1- गाड़ी संख्या 08588 विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल ट्रेन विशाखापत्तनम से मंगलवार चार फरवरी को रात 10.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 1.55 बजे रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 7.30 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी।
2- गाड़ी संख्या 08587 गोरखपुर-विशाखापत्तनम कुंभ स्पेशल, गोरखपुर से शुक्रवार सात फरवरी को शाम 5.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 3.05. बजे उमरिया, शहडोल, अनूपपुर,बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 3.55 बजे विशाखापत्तनम स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

3- गाड़ी संख्या 09555 भावनगर टर्मिनस-बनारस 16 व 20 फरवरी को भावनगर से सुबह 5 बजे रवाना होगी, और अगले दिन दोपहर 2:45 बजे बनारस पहुंचेगी।
4- गाड़ी संख्या 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस 17 और 21 फरवरी को रात 7:30 बजे बनारस से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5 बजे भावनगर पहुंचेगी।यह महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, फतेहपुर, प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी।
5- गाड़ी संख्या 09537 राजकोट-बनारस ट्रेन 06,15 और 19 फरवरी को राजकोट से सुबह 06.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 02.45 बजे बनारस पहुंचेगी।
6- गाड़ी संख्या 09538 बनारस-राजकोट ट्रेन 07, 16 और 20 फरवरी को बनारस से शाम 07.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 04.10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन

7- गाड़ी संख्या 09591 बेरावल-बनारस मेला ट्रेन 22 फरवरी को बेरावल से रात 10.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर में 02.45 बजे बनारस पहुंचेगी।
8- गाड़ी संख्या 09592 बनारस-बेरावल ट्रेन 24 फरवरी को बनारस से 19.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 09.00 बजे बेरावल पहुंचेगी।
9- गाड़ी संख्या 04613 कटड़ा से सुबह 3:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 4:25 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 04614 फाफामऊ से कटड़ा के लिए 19 तथा 24 फरवरी को चलेगी। यह ट्रेन संख्या 04614 फाफामऊ से शाम 7:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात दस बजे कटड़ा पहुंचेगी।

फरवरी में चलेगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
फरवरी में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने का फैसला किया है, यह ट्रेन 6 फरवरी के दिन जबलपुर से होकर चलेगी।यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर और कटनी स्टेशनों से होते हुए जाएगी। 8 रात और 09 दिनों की इस यात्रा में वाराणसी, प्रयागराज (महाकुंभ), गंगासागर, कोलकाता और पुरी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। यात्रियों को 24,500 प्रति व्यक्ति (SL- इकॉनामी श्रेणी), रु. 34,400 प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं  42,600 प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) किराया देना होगा।


रीवा से 25 मार्च से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने रीवा से भी गौरव पर्यटन ट्रेन चलाने का निर्यणय लिया है। यह ट्रेन 25 मार्च 2025 को रीवा से “ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के लिए रवाना होगी।ट्रेन रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, शुजालपुर, इंदौर, देवास, उज्जैन एवं रतलाम स्टेशनों से गुजरेगी। इस विशेष यात्रा के दौरान श्रद्धालु द्वारका, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर एवं घृष्णेश्वर जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। स्लीपर क्लास (SL - इकॉनॉमी श्रेणी): 20,700 प्रति व्यक्ति, 3AC (स्टैंडर्ड श्रेणी): 34,600 प्रति व्यक्ति, 2AC (कम्फर्ट श्रेणी): 45,900 प्रति व्यक्ति रहेगा।

 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें