बच्चे के आंख की सर्जरी करते हमीदिया के डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हरदा के एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की आंख में मोबाइल चार्जर की पिन घुस गई। बच्चे के माता-पिता उसे लेकर भोपाल पहुंचे, लेकिन शहर के तीन बड़े निजी अस्पतालों ने इमरजेंसी में सर्जरी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां कॉर्निया स्पेशलिस्ट डॉ. भारती आहूजा ने अपनी टीम के साथ मिलकर बच्चे की आंख की सर्जरी की।