फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: MP की 109 नर्सिंग छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका,हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध मांगा न्याय

Sun, 20 Jul 2025 04:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एमपी में प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। लेकिन अभी तक काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिसके चलते शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में सत्र 2022-23 की सभी सीटें खाली पड़ी हैं। 109 नर्सिंग छात्राओं ने अपने प्रवेश और भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 
विज्ञापन
याचिका दायर करने वाली छात्रा रविना सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 की परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। लेकिन अभी तक काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिसके चलते शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में सत्र 2022-23 की सभी सीटें खाली पड़ी हैं। 109 नर्सिंग छात्राओं ने अपने प्रवेश और भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। 109 नर्सिंग छात्राओं ने अपने प्रवेश और भविष्य को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और कांग्रेस के सहयोग से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध दायर की गई है। सुप्रीम कोर्ट में यह कानूनी लड़ाई वरिष्ठ अधिवक्ता वरुण चोपड़ा लड़ेंगे ।
विज्ञापन




परीक्षा परिणाम जारी
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( ESB) द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST)-2022 की परीक्षा जून 2023 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के परिणाम पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई थी, लेकिन 27 मार्च 2025 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें-पत्नी को छोड़ आगे बढ़ गया केंद्रीय मंत्री शिवराज का काफिला, 10 मिनट बाद लौटा, जानें क्या थी वजह
विज्ञापन



प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया नहीं हुई शुरू 
उन्होने बताया कि आज दिनांक तक प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, जिसके चलते शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में सत्र 2022-23 की सभी सीटें खाली पड़ी हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए छात्राएं हाईकोर्ट से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन न्याय न मिलने के कारण अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी और एनएसयूआई पूरी मजबूती से साथ खड़ी हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-स्पेन में सीएम मोहन यादव बोले मध्य प्रदेश में बनेगा पार्क गेल जैसा आर्ट पार्क

लगभग 60 हजार छात्राओं ने दी थी परीक्षा
छात्रा रविना सूर्यवंशी ने बताया कि मैंने और प्रदेश की लगभग 60 हजार छात्राओं ने PNST-2022 (Pre Nursing Selection Test) की परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के परिणाम पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी, जिसके कारण लगभग दो वर्ष तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया बाद में हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि परीक्षा का परिणाम जारी किया जाए। हालांकि यह रिजल्ट छात्राओं की संतुष्टि के लिए औपचारिक रूप से जारी किया गया है, लेकिन इससे हमें न्याय नहीं मिला हाईकोर्ट के इस आदेश के विरुद्ध हम 109 छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (SLP No. 25984/2025) दाखिल की है यह सुप्रीम कोर्ट में याचिका कांग्रेस पार्टी और एनएसयूआई की मदद से दायर की गई है। इस याचिका में मध्यप्रदेश शासन, संचालक चिकित्सा शिक्षा, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, इंडियन नर्सिंग काउंसिल, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) सहित प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन को पक्षकार बनाया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें