फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में 6 साल के रिश्ते का अंत: प्रेमिका के धोखे से आहत युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में जानें क्या लिखा?

Sat, 07 Mar 2026 06:31 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने और रेप केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 24 वर्षीय युवक ने शनिवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सेठी नगर निवासी दीपक गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने और रेप केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह दीपक की मां ने घर की रेलिंग से साड़ी का फंदा बंधा देखा और बेटे का शव लटका पाया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतारा और तलाशी के दौरान दीपक की पैंट की जेब से पर्स में रखा एक सुसाइड नोट बरामद किया।

शादी का वादा कर मुकरने का आरोप

विज्ञापन

सुसाइड नोट में दीपक ने अपनी मौत के लिए प्रेमिका ‘माही’ और उसके एक दोस्त को जिम्मेदार ठहराया है। उसने लिखा है कि दोनों पिछले छह से सात साल से रिश्ते में थे और शादी करने की बात भी हुई थी, लेकिन युवती अब उससे दूरी बना रही थी और किसी अन्य युवक के साथ संबंध में है।

नोट के मुताबिक जब दीपक ने इस पर आपत्ति जताई तो युवती ने उसे रेप केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। युवक ने लिखा कि युवती ने उससे कहा था कि “तुम मर भी जाओ तो मेरा कुछ नहीं होगा, मैं बच जाऊंगी।”

ये भी पढ़ें- MP: बैंक से 6 साल पहले मृत व्यक्ति के खाते से निकले हजारों रुपये, इन तीन कर्मचारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल

लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे

विज्ञापन

परिजनों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दीपक फेब्रिकेशन का काम करता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि युवती ने अंत में यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दीपक हिंदू है, जिसके कारण युवक काफी समय से मानसिक तनाव में था।

पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर उसे हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित युवती और उसके दोस्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें