फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल का गोमांस कांडः स्लॉटर हाउस संचालक असलम चमड़ा जेल भेजा गया, करीबियों से होगी पूछताछ

Sun, 25 Jan 2026 09:29 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम के स्लॉटर हाउस से गोमांस सप्लाई मामले में आरोपी असलम चमड़ा को अदालत ने जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान उसने विदेशों में मांस सप्लाई स्वीकार की, गोहत्या से इनकार किया। अब पुलिस उसके करीबियों व साझेदारों से पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन
असलम चमड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में नगर निगम के स्लॉटर हाउस से गोमांस की कथित सप्लाई के मामले में आरोपी संचालक असलम चमड़ा को रविवार दोपहर गोपनीय तरीके से अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। असलम तीन दिन की पुलिस रिमांड पर था। एसआईटी (विशेष जांच टीम) ने रिमांड के दौरान उससे कई अहम जानकारियां जुटाई हैं। हालांकि, पुलिस का आरोप है कि पूछताछ के दौरान असलम ने कई सवालों पर गुमराह करने की कोशिश की।

विज्ञापन


विदेशों में मांस सप्लाई की बात स्वीकार
असलम ने विदेशों में मांस सप्लाई करने की बात तो स्वीकार की है, लेकिन उसने मांस को गाय का बताने से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह केवल स्लॉटर हाउस का संचालन करता था। साथ ही उसने यह भी स्वीकार किया कि मृत गायों को उठाने का ठेका उसके पास था।

ये भी पढ़ें-गोमांस सप्लाई नेटवर्क में सरकारी कनेक्शन, नगर निगम इंजीनियर से एसआईटी की पूछताछ, बड़ी चेन उजागर
विज्ञापन


गोहत्या से इनकार, कंटेनर को नहीं माना अपना
असलम ने पुलिस के सामने गोहत्या किए जाने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसके स्लॉटर हाउस में केवल मांस की पैकेजिंग हुई थी। पीएचक्यू के सामने पकड़े गए मांस से भरे कंटेनर को भी उसने अपना मानने से इनकार किया है। उसका दावा है कि मांस आगरा की एक कंपनी द्वारा उपलब्ध कराया गया था।

अब करीबियों और साझेदारों से पूछताछ
असलम से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब उसके करीबियों, बिजनेस पार्टनर्स और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। एसआईटी ने इस मामले में कोर्ट से रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की।
विज्ञापन


अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज
गोमांस मामले की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है। इस बीच, महापौर और नगर निगम अधिकारियों की भूमिका को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन तेज कर दिया है। वहीं, हिंदूवादी संगठनों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहने की चेतावनी दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें