फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरवियर लेकर सड़कों पर उतरे ऑटो चालक: बोले- महंगे हुए पेट्रोल, डीजल और सीएनजी, बढ़ गया खर्च, कैसे चलेगा घर

Mon, 08 Jun 2026 06:20 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में ऑटो चालकों ने फटे अंडरवियर के साथ प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई और सीएनजी की कीमतों के खिलाफ नाराजगी जताई। चालकों ने कहा कि बढ़ते खर्च के कारण आमदनी घट रही है और परिवार का पालन-पोषण मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से ऑटो किराया बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
आटो चालकों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच राजधानी के ऑटो चालकों ने सोमवार को अनोखे अंदाज में अपनी नाराजगी जताई। रायसेन रोड स्थित छावनी पठार क्षेत्र में जुटे ऑटो चालकों ने फटे अंडरवियर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया और सरकार से ऑटो किराया बढ़ाने की मांग की। चालकों का कहना था कि बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों ने उनकी आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है।
विज्ञापन


प्रतीकात्मक प्रदर्शन से बयां किया दर्द
प्रदर्शन के दौरान ऑटो चालकों ने फटे अंडरवियर दिखाकर अपनी आर्थिक परेशानियों को सामने रखा। उनका कहना था कि वाहन की किश्त, ईंधन का खर्च, मरम्मत और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के बाद इतनी भी बचत नहीं हो रही कि जरूरी जरूरतें पूरी की जा सकें। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन चालकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की।

बढ़ती लागत से घट रही आमदनी
ऑटो संगठन के अध्यक्ष संजू अहिरवार ने बताया कि सीएनजी ऑटो चलाने वालों का रोजाना सैकड़ों रुपये ईंधन पर खर्च हो जाता है। दिनभर की कमाई में से गैस, वाहन रखरखाव और किश्त की रकम निकालने के बाद बहुत कम पैसा बचता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ऑटो किराए में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-नाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने शुरू की विधायकों की निगरानी


परिवार चलाना हो रहा मुश्किल
प्रदर्शन में शामिल चालकों ने कहा कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर मेहनतकश वर्ग पर पड़ रहा है। रोज की कमाई का बड़ा हिस्सा ईंधन और अन्य खर्चों में चला जाता है। ऐसे में बचत करना तो दूर, परिवार की सामान्य जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है। उनका कहना है कि यदि किराए में संशोधन नहीं किया गया तो स्थिति और कठिन हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भाजपा के पास 10 वोट कम, कांग्रेस के पास 5 ज्यादा, ऐसे में किसे मिलेगी MP की तीसरी राज्यसभा सीट?


किराया बढ़ाने की मांग तेज
ऑटो चालकों ने सरकार से मांग की है कि मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए ऑटो किराए का पुनर्निर्धारण किया जाए। उनका कहना है कि किराया बढ़ने से उन्हें वाहन की किश्त जमा करने और परिवार का खर्च चलाने में राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें