फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सोशल मीडिया पर फेंका दोस्ती का जाल, मिलने बुलाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, हिरासत में आरोपी

Mon, 15 Dec 2025 08:32 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। एक अन्य मामले में दुष्कर्म का आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
दुष्कर्म
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ उसके इंस्टाग्राम फ्रेंड द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता ने पिपलानी थाने पहुंचकर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करा दिया है। आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पिपलानी पुलिस के अनुसार कक्षा नौवीं में पढ़ने वाली छात्रा के पास कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद उसकी मैसेज के जरिए भी बात होने लगी। इसके बाद आरोपी विक्की प्रसाद ने अपना मोबाइल नंबर दिया और पीड़िता के मोबाइल पर कॉल पर बात करने लगा। शनिवार को आरोपी युवक ने नाबालिग को मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता उससे मिलने पहुंची तो वह घुमाने के बहाने वह अपने किराये के कमरे में ले गया, जहां उसने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें: Khandwa: पर्यटन मंत्री लोधी ने वंदे मातरम नहीं गाने पर कांग्रेस को बताया देशद्रोही पार्टी, लव जिहाद पर भी बोले
विज्ञापन


जबरन दरिंदगी करने से पीड़िता की तबियत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी उसे अपने कमरे से बाहर निकाला और अकेले घर जाने को कहकर वहां से चंपत हो गया। किसी कदर पीड़िता घर पहुंची तो उसका स्वास्थ्य बिगड़ चुका था। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पूरी बात बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसे लेकर पिपलानी थाने पहुंचे और दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


इधर खजूरी थाना क्षेत्र में हुए एक अन्य मामले में नाबालिग के परिचित ने घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। आरोपी विवेक गिरी उसका दूर का रिश्तेदार है और छह माह पहले ही दोनों का परिचय हुआ था। इसके बाद आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना हुआ और गत दिनों जब पीड़िता घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें