फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: अमित शाह अब रविवार को भोपाल आएंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इंदौर होकर जानापाव जाएंगे

Fri, 28 Jul 2023 02:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कमान अपने हाथ में ले ली है। वह रविवार को फिर भोपाल आएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। फिर इंदौर में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। 
 
विज्ञापन
Amit Shah Bhopal Visit - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने का काम अपने हाथ में ले लिया है। बड़े नेताओं के साथ बंद कमरा बैठकों के बाद अब वह अपनी रणनीति जमीन पर उतारने के लिए वे दोबारा भोपाल आ रहे हैं। रविवार को दोपहर पौने बारह बजे वे भोपाल पहुंचेंगे। यहां वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद वे इंदौर रवाना होंगे। वहां वे जानापास स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली जाएंगे। वहां दर्शन करने के बाद इंदौर में संभाग स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


भाजपा के मिशन 2023 को गति देने के लिए अमित शाह ने महीने भर में दो बार भोपाल में बैठकें की हैं। शाह शनिवार शाम फिर भोपाल आने वाले थे, लेकिन उनके कार्यक्रम में आंशिक बदलाव हुआ है। अब वे रविवार सुबह भोपाल आएंगे। यह उनकी इस माह तीसरी भोपाल यात्रा होगी।

मिंटो हॉल में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
गृह मंत्री शाह रविवार को भोपाल के मिंटो हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। यह मध्य प्रदेश में दोनों ही प्रमुख पार्टियों के किसी भी राष्ट्रीय स्तर के नेता की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इस वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन


जानापाव से ब्राह्मणों को साधेंगे
गृहमंत्री शाह इंदौर में महू के पास स्थित जानापाव पहाड़ी पर स्थित भगवान परशुराम की जन्मस्थली पर जाकर उन्हें नमन करेंगे। इसे ब्राह्मण वोटरों को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद इंदौर में संभाग के चुनिंदा 100 नेताओं से मिलेंगे, जिनमें जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में इंदौर संभाग के राजनीतिक हालातों पर चर्चा होगी। फीडबैक रिपोर्ट भी तैयार होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें