फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल छात्रा रेप केस में लापरवाही पर कार्रवाई: SIT जांच कर रहे थाना प्रभारी हटाए गए, लाइन अटैच

Sat, 07 Jun 2025 02:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के टीआईटी कॉलेज से जुड़े छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज मामले में पुलिस की जांच पर उठे सवालों के बीच बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में SIT में शामिल अशोका गार्डन थाना प्रभारी को हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में कॉलेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में जांच में लापरवाही बरतने पर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तवको पद से हटाकर लाइन अटैच कर दिया गया है। वह इस मामले में SIT जांच का हिस्सा थे। यह आदेश डीसीपी जोन-1 प्रियंका शुक्ला ने जारी किया। बताया जा रहा है कि हेमंत श्रीवास्तव पर मामले की गंभीरता के अनुरूप कार्रवाई न करने और जांच को सुस्त गति से आगे बढ़ाने के आरोप थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति पर केस दर्ज

राष्ट्रीय महिला आयोग की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने भी जांच पर सवाल उठाए थे। टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपी थी, जिसमें आरोपियों की कार्यप्रणाली और पुलिस की जांच प्रक्रिया को लेकर गंभीर टिप्पणियां की गई थीं। मामले में फरहान खान, साहिल खान और अली खान नामक तीन युवकों पर आरोप है कि उन्होंने पहले अपना धर्म छिपाकर छात्राओं से दोस्ती की। बाद में उन्हें महंगे गिफ्ट और लग्जरी गाड़ियों का लालच देकर झांसे में लिया गया। आरोपियों ने छात्राओं को नशे का सेवन कराकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Eid-ul-Azha: भोपाल में ईद-उल-अजहा पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की, मुल्क और फिलिस्तीन के लिए की दुआ
 
राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में एक संगठित नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका जताई है। आयोग का मानना है कि आरोपी अकेले नहीं थे, बल्कि इनके पीछे एक सुव्यवस्थित गिरोह काम कर रहा है, जो भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें