फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़: सड़क किनारे भट्टी लगाकर बना रहा था घातक हथियार, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 26 May 2026 06:55 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले सरदार सिंह लोहार को गिरफ्तार किया है। आरोपी सड़क किनारे भट्टी लगाकर घरेलू औजार बनाने की आड़ में धारदार हथियार तैयार कर अपराधियों को सप्लाई करता था।

विज्ञापन
photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार बनाने और उनकी सप्लाई करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी सड़क किनारे भट्टी लगाकर घरेलू औजार और लोहे का सामान बनाने की आड़ में धारदार हथियार तैयार कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब दो दर्जन अवैध हथियार और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से न्यू जेल रोड इलाके में अवैध हथियार बनाकर अपराधियों को सप्लाई कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 22 मई को निशातपुरा पुलिस ने क्षेत्र के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों से हथियार सप्लायर के बारे में अहम जानकारी मिली।

विज्ञापन


पढे़ं:  वन विभाग की गाड़ियों में तोड़फोड़; कर्मचारियों से भी की गई मारपीट; जानें किस बात पर भड़के ग्रामीण

इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 25 मई को पुलिस को सूचना मिली कि पंचवटी भरपट के सामने स्थित एक ढाबे के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार हथियार बनाकर बेच रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंचवटी भरपट, करोंद, न्यू जेल रोड निवासी 35 वर्षीय सरदार सिंह लोहार को गिरफ्तार कर लिया।

दो दर्जन धारदार हथियार बरामद
छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 16 पुरिया, 6 बेंच और 4 बलिया सहित हथियार बनाने के औजार व अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी से इन हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई प्रमाण पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सभी हथियार और निर्माण सामग्री जब्त कर ली। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक किन-किन बदमाशों को हथियार सप्लाई किए हैं और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें