फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: भोपाल-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर से टकराई चार्टर्ड बस; ड्राइवर का कटा पैर

Tue, 28 May 2024 10:54 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Accident News: भोपाल-इंदौर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक डंपर से चार्टर्ड बस टकरा गई। इस हादसे में ड्राइवर का पैर कट गया है। वहीं एक अन्य यात्री घायल हाे गया।
विज्ञापन
घायल चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के आष्टा में इंदौर से भोपाल जा रही यात्रियों से भरी चार्टर्ड बस और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। ये घटना डोडी के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हुई है। इस घटना में ड्राइवर का पैर कट गया है, वहीं एक अन्य यात्री भी घायल हाे गया है। बस इंदौर से भोपाल जा रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे आष्टा के पास डोडी में इंदौर से भोपाल जा रही चार्टर्ड बस और डंपर में टक्कर हो गई। सिविल अस्पताल के डॉक्टर जीडी सोनी और डॉ अभिषेक हाडा ने बताया कि हादसे में इंदौर निवासी घायल ड्राइवर राजेश कुशवाह और यात्री दीपक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। आष्टा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें