फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आप नेता ने एक महिला से यौन शोषण होने का आरोप लगाया, मध्य प्रदेश के डीजीपी से की शिकायत

Fri, 04 Apr 2025 09:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सोमनाथ भारती का आरोप है कि धार की महिला के साथ यौन शोषण हुआ है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन
यौनशोषण का आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के दौरान डीजीपी को एक शिकायत पत्र सौंपा। इस शिकायत पत्र में उन्होंने भाजपा के मध्य प्रदेश सह-प्रभारी और दिल्ली के विधायक सतीश उपाध्याय पर यौन शोषण का आरोप लगाया। उपाध्याय ने इन आरोपों से इनकार किया है।

विज्ञापन


भारती का दावा किया है कि उपाध्याय ने एक आदिवासी महिला स्वयंसेवक का पांच वर्षों तक यौन शोषण किया। उनका यह भी दावा है कि यह महिला भाजपा से जुड़ी रही है और वह उपाध्याय के खिलाफ सामने आकर बयान भी दे चुकी है। 

ये भी पढ़ें- महिला को नहाते देखकर बहक गया था युवक, छेड़छाड़ का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
विज्ञापन


निर्वाचन के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी
सोमनाथ भारती ने डीजीपी से मुलाकात के बाद यह भी कहा कि उन्होंने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई कथित धांधली को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में उन्होंने सतीश उपाध्याय के निर्वाचन को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि इस याचिका के साथ प्रस्तुत साक्ष्य में यौन शोषण से जुड़ी शिकायत भी शामिल है। उन्होंने डीजीपी से आग्रह किया कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। डीजीपी से मुलाकात के बाद वीडियो जारी कर सोमनाथ भारती ने कहा कि उनके संज्ञान में यह भी आया है कि वह महिला लापता है। 
विज्ञापन


आरोप बेबुनियाद: उपाध्याय
इस बीच, सतीश उपाध्याय ने कहा, ''सोमनाथ भारती के लगाए आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। उन्हें कुछ नहीं मिला तो कुछ भी आरोप लगा रहे हैं।'' मध्य प्रदेश भाजपा ने भी इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें