कोलार इलाके में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली एक नवविवाहिता के मामले में पुलिस ने उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज मृत्यु का केस दर्ज किया है। घटना वाले दिन मायके जाने को लेकर महिला की अपनी पति से कहासुनी भी हुई थी। जानकारी के अनुसार मोनिका अहिरवार (23) ग्राम धमर्रा थाना गुनगा की रहने वाली थी। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी प्रियंका नगर कोलार रोड निवासी राहुल सिंह के साथ हुई थी। राहुल सिंह फ्रेब्रिकेशन का काम करता है।
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
बागसेवनिया में रहने वाली एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम लिए भेज दिया है। मर्ग जांच के बाद ही फांसी लगाने के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस के मुताबिक पूजा कुशवाहा (21) मूलतः गुना जिले की रहने वाली थी। करीब छह महीने पहले उसकी शादी आकाश कुशवाहा के साथ हुई थी।
आकाश ओमनगर झुग्गीबस्ती में रहता है और प्राइवेट काम करता है। सोमवार दोपहर को वह बाल कटवाने के लिए दुकान पर गया था, तभी पूजा ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा नहीं खुलने पर आकाश के छोटे भाई ने फोन लगाकर उसे जानकारी दी। घर पहुंचकर आकाश ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन पूजा ने दरवाजा नहीं खोला। झुग्गी की चादर हटाकर अंदर जाकर दरवाजा खोला गया तो पूजा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया।