फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में नाबालिग का अपहरण कर रचाया बाल विवाह, पत्नी की तरह रखकर की दरिंदगी; गर्भपात भी कराया

Fri, 02 Jan 2026 11:05 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: भोपाल के हबीबगंज में एक शख्स ने जुलाई 2024 में नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह रचाया, दुष्कर्म किया और फिर गर्भपात कराया। मारपीट मामले में पीड़िता की गिरफ्तारी के बाद काउंसलिंग में घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मामले में फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर जबरन बाल विवाह रचाने, पत्नी की तरह रखकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। यह घटना डेढ़ वर्ष पुरानी है, जो पीड़िता की गिरफ्तारी और काउंसलिंग के दौरान सामने आई।

विज्ञापन

 
अपहरण के बाद किया जबरन विवाह
हबीबगंज पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती थी। जुलाई 2024 में उसी मोहल्ले में मजदूरी करने वाले अतुल मरावी ने उसका अपहरण कर लिया। अतुल किशोरी को रायसेन जिले के अपने गांव ले गया। वहां पीड़िता की नानी को बुलाया गया कि अपनी पोती को ले जाओ। नानी के पहुंचने पर अतुल के परिवार ने परिजनों के साथ मिलकर अपहृत किशोरी का अतुल मरावी से विवाह करा दिया। इसके बाद अतुल मरावी ने पीड़िता को पत्नी की तरह अपने घर में रखना शुरू कर दिया।
 
दुष्कर्म और गर्भपात की दरिंदगी
विवाह के बाद अतुल मरावी ने पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता के परिजन उसे वापस घर बुलाने का दबाव बनाने लगे, लेकिन अतुल उसे भेजने से इनकार करता रहा। जुलाई 2025 में पीड़िता हबीबगंज थाना क्षेत्र में अपने माता-पिता के पास रहने आई। कुछ दिनों बाद अतुल मरावी उसे वापस ले जाने के लिए हंगामा करने लगा। परिजनों ने जबरन विवाह को मान्यता नहीं दी और कहा कि उनकी बेटी अब उसके साथ नहीं रहेगी। इस पर दोनों पक्षों में गंभीर विवाद हुआ, जिसमें अतुल मरावी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CM मोहन यादव सख्त: इंदौर निगम आयुक्त हटाए गए, भागीरथपुरा पानी कांड पर दो अफसर- सिसोनिया और श्रीवास्तव भी नपे
 
मारपीट मामले में पीड़िता की गिरफ्तारी और खुलासा
अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा किशोरी, उसकी मां और अन्य पर गंभीर धाराओं में मारपीट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। कुछ दिनों पहले मारपीट के इस मामले में पीड़िता को गिरफ्तार किया गया और विदिशा के बालिका संप्रेक्षण गृह में रखा गया। वहां बाल कल्याण समिति ने किशोरी की काउंसलिंग की, तब पूरा मामला सामने आया। किशोरी ने बताया कि अतुल ने अपहरण कर जबरन विवाह किया, उसके साथ दरिंदगी की और गर्भवती होने पर गर्भपात कराया। परिजन बदनामी के डर से कार्रवाई नहीं करना चाहते थे, लेकिन अतुल उसे दोबारा जबरन ले जाने पर उतारू हो गया था।
विज्ञापन

 
पुलिस कार्रवाई और आरोपी की तलाश
बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट पर हबीबगंज थाने में अतुल मरावी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और गर्भपात कराने संबंधी धाराओं में नया प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी अतुल मरावी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें