फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने के बाद व्यवसायी ने लगाई फांसी, दुकान में फंदे पर लटका मिला शव

Fri, 19 Dec 2025 08:52 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अयोध्या नगर निवासी व्यवसायी शिवान गुप्ता ने बिजनेस पार्क स्थित दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उसने ऑनलाइन गेम में 30–35 लाख रुपये हारने का जिक्र किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के अयोध्या नगर में रहने वाले एक व्यसायी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव बिजनेस पार्क स्थित दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये हारने के बाद यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रेस कॉम्प्लेक्स की एक बिल्डिंग में क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवान गुप्ता (32) अयोध्या नगर थाने के पीछे शारदा नगर में रहते थे। वह अपने रिश्ते के भाई आदर्श के साथ मिलकर राज बिजनेस पार्क में गुप्ता इंटरप्राइजेस के नाम से दुकान चलाते थे। बुधवार को शिवान काम पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह इलाके के सिक्योरिटी गार्ड ने दुकान की शटर खुली देखी तो मौके पर पहुंचकर शिवान को भीतर फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे आदर्श ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी। तलाशी लेने पर मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें ऑनलाइन गेम में 30 से 35 लाख रुपये हारने के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी हुई थी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें