फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और श्रमिकों को बड़ी सौगात: सीएम मोहन यादव बोले- किसानों सहित सभी वर्गों का कल्याण हमारा ध्येय

Thu, 26 Mar 2026 08:45 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही श्रमिकों और पेंशन हितग्राहियों के खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए। 
विज्ञापन
सीएम ने छिंदवाड़ा में विकास कार्यों की सौगात दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले को 500 करोड़ रुपए से अधिक लागत के 105 विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों, श्रमिकों और सभी वर्गों का समग्र विकास करना है। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश के 7008 श्रमिकों के खातों में संबल योजना के तहत 157 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को 463 करोड़ रुपए की राशि भी अंतरित की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: कौन है भोपाल का ये हिस्ट्रीशीटर आरोपी? जिसने चुनरी यात्रा में की हवाई फायर; बन गई थी भगदड़ जैसी स्थिति

छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नया भवन बनेगा 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तामिया-जुन्नारदेव मार्ग, नल-जल योजना, पुलिस आवास, स्कूल भवन और छात्रावास सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के नए भवन निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है और किसानों की आय बढ़ाने के लिए उन्हें कृषि के साथ पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- CM यादव ने खोला विकास का खजाना: हनुमान लोक लोकार्पण से पांढुर्णा को मिली विकास की नई उड़ान, दूसरे चरण की घोषणा

सरकार की गिनाई उपलब्धियां 
उन्होंने बताया कि प्रदेश के किसानों को सालाना 12 हजार रुपए की सम्मान निधि और लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की सहायता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री ने महाअष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विभिन्न हितग्राहियों को लाभ वितरण भी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें