फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Crime: 99 साल की बुजुर्ग महिला के चेक चुराकर खाते से निकाले 16 लाख, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 12 Dec 2024 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal Crime: पुलिस ने 99 साल की वृद्ध महिला का चेक चोरी कर जाली साइन करके डाकघर के खाते से 16 लाख रुपए निकाल कर जालसाजी करने वाले अजय कुमार जैन और विकास साहू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
99 साल की बुजुर्ग महिला के चेक चुराकर खाते से निकाले 16 लाख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के बजरिया इलाके में रहने वाली 99 साल की बुजुर्ग महिला के खाते से 16 लाख रुपये निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी हैं, जिन्हें शासन की तरफ से पेंशन मिलती है। डाकघर के एक डाकिये ने महिला के चेक चोरी कर लिए थे।

विज्ञापन


उसने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर किए और दोस्त के एकाउंट में चेक का भुगतान करा कर राशि निकाल ली। डाकिए ने 7 लाख और दोस्त ने 9 लाख रुपये लिए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर सायबर क्राइम ब्रांच की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार इस मामले की शिकायत पोस्ट आफिस के सामने चांदबड़ में रहने वाले कुंदन पवार (39) ने पुलिस से की थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि उनकी 99 साल की दादी गंगाबाई पवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी हैं। शासन की तरफ से उन्हें 25 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। यह पेंशन चांदबड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक के खाते में आती है।
विज्ञापन


दादी अपनी पेंशन निकालने के बाद घर खर्च के रुपये से बचने वाली राशि को उप डाकघर चांदबड़ के बचत खाते में जमा कर देती हैं। उन्होंने डाकघर से एक चेकबुक इश्यू कवराई थी। किसी ने इस चेकबुक से पांच चेक निकाल लिए हैं। इन चेकों के माध्यम से चार बार में कुल 16 लाख रुपये निकाल लिए हैं। यह रुपये सेंट्रल टीटी नगर स्थित डाकघर में किसी अजय कुमार जैन के खाते में जमा करवाए गए हैं, जिन्हें वह नहीं जानते हैं।

फर्जी निकला पता और मोबाइल 
जांच के दौरान पुलिस ने प्रधान डाकघर टीटी नगर से पत्राचार किया तो पता चला कि अजय कुमार जैन के खाते में 10 अगस्त, 14 अगस्त, 4 अक्टूबर और 28 नवंबर 2024 को उक्त राशि जमा की गई थी, जिसे बाद में निकाल लिया गया है। पुलिस ने खाता धारक का आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर जांच की तो वह फर्जी निकले। सायबर क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस ने भोपाल मेमोरियल अस्पताल के सामने राजवंश कॉलोनी में रहने वाले अजय कुमार जैन को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें