फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: बच्चा चोरी के शक में तीन की जान जाते-जाते बची, भीड़ ने जमकर पीट डाला

Fri, 27 Jul 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल में भीड़ की पिटाई का शिकार हुए पीड़ित
विज्ञापन
भोपाल में भीड़ ने बच्चा चोर के शक में तीन लोगों को बुरी तरह पीट डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मौत के मुंह से निकाल लिया। घटना गुरुवार शाम हनुमानगंज इलाके में हुई। दरअसल तीन लोग एक 10 वर्षीय बच्चे को सड़क पार करने में मदद कर रहे थे। इस दौरान तीनों को बच्चा चोर होने की आशंका में भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना के पुलिस निरीक्षक सुदेश तिवारी ने बताया कि करीब 15 लोगों ने गुरुवार शाम को फूटा मकबरा के पास बच्चा चोर के शक में धन सिंह, रामस्वरूप सेन और दशरथ अहिरवार की जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और मौके पर पहुंच कर तीनों को बचाया। 

तिवारी ने कहा कि ये तीनों शख्स शराब के नशे में थे और उस इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान फूटा मकबरा के पास इन्हें लगा कि एक बच्चा सड़क पार करने की कोशिश कर रहा है लेकिन सड़क पर गाड़ियों के लगातार आने-जाने की वजह से डर कर सड़क पार नहीं कर पा रहा है। इसलिए वे तीनों उस लड़के की मदद की भावना से उसे सड़क पार करवाने लगे। 
विज्ञापन


तिवारी ने बताया कि इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने इन तीनों व्यक्तियों को लड़खड़ाते हुए देखा और वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इतना भर कह दिया कि ये बच्चा चोर हैं। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोग इन तीन व्यक्ति पर टूट पड़े और उनकी जमकर धुनाई कर दी। तिवारी ने बताया कि तीनों पीड़ित विदिशा जिले के रहने वाले हैं और ऑटोरिक्शा के सामान खरीदने भोपाल आए थे। 

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में एक मानसिक रूप से विकलांग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। महिला की मौत हो जाने के बाद उसकी लाश को नाले में फेंक दिया गया था। यह घटना 19 जुलाई को मोरवा में घटी थी। पुलिस ने मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें