फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: सड़क पर तलवार लहराने वाला शोएब कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Wed, 18 Jun 2025 09:18 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र में सड़क पर तलवार लहराकर लोगों को धमकाने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले शोएब कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का जुलूस निकालते हुए पुलिस ने सख्त संदेश दिया - अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।
 
विज्ञापन
सड़क पर तलवार लहराने वाला शोएब कुरैशी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल शहर के तलैया थाना क्षेत्र में लोगों को सरेराह तलवार दिखाकर डराने और गाली-गलौज करने वाले आरोपी शोएब कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह तलवार लहराते हुए नजर आया था। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और क्षेत्र में उसका जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय शोएब कुरैशी पिता सलीम कुरैशी, निवासी पंचायती मस्जिद के पास, तलैया के रूप में हुई है। शोएब पर पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह तलवार लहराकर क्षेत्र के लोगों को धमका रहा था और समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक बातें भी कर रहा था।

यह भी पढ़ें:  पहले लगाए खूब आरोप, सोनम गिरफ्तार हुई तो गोविंद ने मांग ली शिलांग पुलिस सेे माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को तलैया थाना क्षेत्र से ही पकड़ लिया, जहां वह छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के बाद उसे बुधवारा इलाके में उसी स्थान पर ले जाया गया जहां वह तलवार लहराकर दहशत फैला रहा था। पुलिस ने वहां उसका जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान आरोपी बार-बार कहता दिखा, “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।” पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने, हथियार लहराने और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें