आरजीपीवी में रैगिंग की शिकायत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूआईटी कैंपस में जूनियर छात्र से सीनियर छात्रों पर रैगिंग लेने को लेकर शिकायत की गई है। यूआईटी के डायरेक्टर सुधीर भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्ष से शिकायत मिली है। मामला जांच कमेटी को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यूआईटी कैंपस में दोपहर 3 से 5 के बीच छात्रों के बीच लड़ाई हुई। इसमें से एक छात्र ने सेकंड ईयर और थर्ड ईयर के छात्रों पर रैगिंग लेकर मारपीट करने की शिकायत दी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी छात्र के खिलाफ मारपीट करने को लेकर शिकायत दे दी। दूसरे पक्ष का कहना है कि रैगिंग का मामला ही नहीं है। यह किसी अन्य विवाद का लेकर झगड़ा है। इस मामले में डायरेक्टर सुधीर भदौरिया ने कहा कि दोनों पक्ष से शिकायत मिली है। किसी को कोई ज्यादा चोट नहीं है। शिकायत मिलने के बाद जांच कमेटी को मामला सौंपा गया है। सोमवार को ही दोनों पक्षों से बातचीत के बाद स्थिति साफ हो पाएगी कि यह रैगिंग का मामला है या अन्य कोई दूसरा विवाद।