फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Protest: भोपाल में वकीलों ने सड़क पर प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को पीटा, महिला के बाल खीचें

Tue, 24 May 2022 07:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में एक वकील के साथ मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कोर्ट के सामने वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने आम लोगों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
भोपाल में वकीलों ने प्रदर्शन के दौरान राहगीरों से की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक वकील के साथ मारपीट के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को कोर्ट के सामने वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान वकीलों ने आम लोगों के साथ भी मारपीट की। महिला वकीलों ने एक महिला के बाल खींचकर मारपीट की। खास बात यह है कि इस दौरान पुलिस वकीलों की गुंडागर्दी देखती रही।
विज्ञापन

 
दरअसल ,बीडीए कॉलोनी निवासी दीपेश शर्मा वकील हैं। 20 मई शाम को वह अपनी बाइक से हमीदिया अस्पताल की तरफ जा रहे थे। इस बीच हमीदिया अस्पताल की तरफ से एक्टिवा से आए युवकों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस बात पर युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ दीपेश पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दीपेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने कोर्ट के सामने प्रदर्शन किया और चक्काजाम किया। इस दौरान दौरान वकीलों की एक महिला से बहस हो गई। महिला वकीलों ने महिला के बाल खींचे और मारपीट की। यह सब पुलिसकर्मी के सामने होता रहा। वहीं, एक अन्य स्कूटी सवार युवक के साथ भी तीन से चार वकीलों ने मारपीट की। इसका वीडियों सामने आया है। इस दौरान पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनकर सब कुछ देखती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें