नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्राओं ने गुरुवार को एफआईआर दर्ज करा दी। शिकायत में छात्राओं ने अश्लील मैसेज और वीडियों भेजने की बात लिखी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) के सोश्यो-लीगल विभाग की छात्राओं ने विभाग प्रमुख प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती पर आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। इसके बाद प्रोफेसर से इस्तीफा ले लिया गया था। यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिकायत करने पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी और भोपाल पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर उन्हें जांच के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को ही पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी। एक टीम छात्राओं के बयान लेने NLIU पहुंची थी। छात्राओं ने एफआईआर कराने का फैसला लेने के लिए समय मांगा और बेरंग लौटा दिया। अब छात्राओं ने पुलिस को शिकायत दी है, जिस पर एफआईआर दर्ज की गई है।
NLIU के प्रोफेसर तपन रंजन मोहंती पर 100 से ज्यादा छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। छात्राओं ने शिकायत में प्रोफेसर के भेजे अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने की बात लिखी है। साथ ही कहा है कि ऑफलाइन क्लास में प्रोफेसर उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करते थे।