फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के पास युवक ने पत्नी का गला रेता, मौत

Sun, 02 Oct 2022 10:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
भोपाल में युवक ने पत्नी की हत्या की
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 
भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मुख्यमंत्री निवास से कुछ दूर होटल रणजीत के पास की है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय इकरा पति मोहसिन खान निवासी हाउसिंग बोर्ड के रूप में हुई है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला अभी बहन के साथ एशबाग इलाके में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार मोहसिन ने इकरा को मिलने बुलाया था। दोनों बाइक पर बड़े तालाब पहुंचे थे। यहां दोनों होटल के पास पेड़ के नीचे बात कर रहे थे। तभी दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। रात करीब 9 बजे मोहसिन ने इकरा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे इकरा के गले में गंभीर चोट आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इकरा को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें