फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: राजभवन में मना विज्ञानदीप खगोलविज्ञान उत्सव, विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के लिए सारिका को राज्यपाल ने दिया प्रशंसा पत्र

Tue, 28 Dec 2021 04:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजभवन भोपाल में बच्चों के लिए विज्ञानदीप कायर्क्रम का आयोजन किया गया। ये आयोजन विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के संयोजन में हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के लिए सारिका को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
Bhopal: सारिका घारू को प्रशंसा पत्र देते राज्यपाल मंगुभाई पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजभवन भोपाल में बच्चों के लिए विज्ञानदीप कायर्क्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना था। ये आयोजन विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के संयोजन में हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विज्ञान के प्रति अभिरुचि बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सारिका की प्रशंसा की, साथ ही प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने मध्यभारत के सबसे बड़े पोर्टेबल न्यूटोनियन टेलीस्कोप से अवलोकन कर इसका उद्घाटन किया। सारिका ने बताया कि यह टेलीस्कोप उन्होंने स्वयं के खर्च पर प्रदेश के बच्चों और आम लोगों को उनके ही ग्राम-नगर में जाकर खगोलीयपिंडों के बेहतर अवलोकन के लिए क्रय किया है।

सारिका ने बताया कि राज्यपाल की पहल पर विज्ञानदीप खगोलविज्ञान उत्सव का आयोजन राजभवन प्रांगण में किया गया। विज्ञानदीप कायर्क्रम के अंतर्गत विशाल खगोल विज्ञान मेला लगाया गया। इसमें तीन बड़े टेलीस्कोप की मदद से बच्चों के साथ अतिथियों ने ज्यूपिटर का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में पावरपाइंट प्रजेंटेशन के साथ खगोलविज्ञान की बारिकियों को समझाया गया। भारत सरकार के विज्ञान संचार के लिए नेशनल अवॉर्ड प्राप्त सारिका घारू ने बताया कि वे मध्यप्रदेश के ग्रामीण तथा आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों तथा आम लोगों के बीच वैज्ञानिक जागरूकता के लिए बीते दस सालों से इस तरह के आयोजन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें