फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: प्रेमिका ब्लैकमेल करने लगी तो गला दबाकर मार डाला, रात में उसका शव टैंक में फेंक दिया

Sat, 15 Oct 2022 02:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजेंन्द्र ने अपने मरघटिया मंदिर परिसर में स्थित कमरे में ही शव को बोरे में भरकर छिपाया। रात में पत्नी के सोने के बाद उसने शव को पास के ही निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।
विज्ञापन
भोपाल में प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एक अधेड़ अपनी प्रेमिका की ब्लैकमेलिंग से इतना परेशान हो गया कि उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। दिनभर घर में शव को थैले में भरकर रखा। रात को पास ही एक मकान बन रहा था, उसके सेप्टिक टैंक में उस लाश को ठिकाने लगा दिया। शाहजहांनाबाद पुलिस ने अधेड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया।

निशातपुरा निवासी 46 वर्षीय गीता बाई अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थी। उसका शाहजहांनाबाद के 56 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद वैद्य से पुरानी पहचान थी। वह उससे मिलने उसके घर आती-जाती रहती थी। राजेंद्र ने बताया कि वह तलाकशुदा था और गीता बाई विधवा थी। इस वजह से दोनों करीब आ गए। इस बीच 2020 में राजेंद्र ने बीएचएमएस डॉक्टर से शादी कर ली। इससे गीता नाराज हो गई थी। वह राजेंद्र पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। वह उससे उधार दिए पैसे भी मांग रही थी। बुधवार को गीता बाई राजेंद्र प्रसाद से मिलने उसके घर पहुंच गई। इससे पहले राजेंद्र पत्नी को बस स्टॉप छोड़कर घर लौटा था। राजेंद्र प्राइवेट दुकान पर काम करता था। लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो वह बेरोजगार हो गया था। गीता के घर आने पर दोनों में विवाद हो गया। राजेंद्र ने गीता का गला दबाकर हत्या कर दी।

पत्नी के सोने पर लाश को ठिकाने लगाया

विज्ञापन

राजेंन्द्र ने अपने मरघटिया मंदिर परिसर में स्थित कमरे पर ही शव को बोरे में भरकर छिपा दिया। रात में पत्नी सो गई तो उसने शव को पास के ही निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। सुबह मजदूरों के आने पर खून के धब्बे दिखे। सेप्टिक टैंक में महिला की लाश की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की पहचान होने के बाद राजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने हत्या कबूल कर ली। उसने बताया कि वह महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें