फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: जलसंसाधन विभाग के पूर्व कर्मचारी ने खुद का गला काटा, अस्पताल में भर्ती

Thu, 14 Jul 2022 12:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में जलसंसाधन विभाग के पूर्व कर्मचारी ने बुधवार को खुद का गला काटने की कोशिश की। उसने अपने शरीर पर चाकुओं से कई वार किए। उसे लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में जलसंसाधन विभाग के पूर्व कर्मचारी ने बुधवार को खुद का गला काटने की कोशिश की। उसने अपने शरीर पर चाकुओं से कई वार किए। लोगों ने तुरंत कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कर्मचारी अपनी बहाली के लिए प्रयास कर रहा था, लेकिन राहत नहीं मिलने पर परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

 
घटना टीटी नगर लिंक रोड स्थित नर्मदा भवन में बुधवार शाम की है। जानकारी के अनुसार अशोक नगर निवासी ओमप्रकाश भार्गव जल संसाधन विभाग में चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारी के रूप में पदस्थ थे। उन्होंने 2012 में स्वेच्छा से नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद वह वापस नौकरी पर आने का प्रयास कर रहे था। इसके लिए सरकार समेत कोर्ट तक में आवेदन किया, लेकिन नियम नहीं होने से उनको नौकरी पर नहीं रखा गया। इससे हताश होकर 56 वर्षीय ओमप्रकाश ने बुधवार शाम को नर्मदा भवन पहुंच कर सब्जी काटने के चाकू से ऊपर कई वार किए। जिससे शरीर पर कई जगह घाव हो गए। उसने अपना गला भी काट लिया। जिसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को ओमप्रकाश के पास से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं, जिसमें उसने अपनी मर्जी से कदम उठाने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें