फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कोचिंग से देरी से लौटने पर गुस्साए पिता ने बेटी को लोटे से पीटा, गिरफ्तार

Sat, 16 Jul 2022 02:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में कोचिंग से देरी से लौटने पर गुस्साए पिता ने 14 साल की बेटी को लोटे से बुरी तरह पीटा। इससे उसके शरीर पर कई जगह घाव हो गए। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में कोचिंग से देरी से लौटने पर गुस्साए पिता ने 14 साल की बेटी को लोटे से बुरी तरह पीटा। इससे उसके शरीर पर कई जगह घाव हो गए। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार छात्रा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। वह अशोका गार्डन क्षेत्र में पिता, मां और छोटे भाई के साथ रहती है। पिता होटल में काम करता है। छात्रा कोचिंग पढ़ने जाती है और रोजाना साढ़े सात बजे तक घर लौट आती है। बुधवार को भी रोजाना की तरह कोचिंग गई थी। उसे कोचिंग में अपने कुछ सवालों का जवाब चाहिए था। इस वजह से वह घर लौटने में लेट हो गई। इस पर पिता ने उसे डांटा और मामला शांत हो गया। इसके बाद गुरुवार दोपहर को पिता घर आया। उसने बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने बेटी को तांबे के लोटे से मारना शुरू कर दिया। इससे उसके शरीर पर कई घाव हो गए। उसका सिर भी कई बार जमीन पर पटका। मां ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी मारा। इसके बाद मां और बेटी थाने पहुंची। पुलिस ने जेजे एक्ट और मारपीट के मामले में केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें