भोपाल में संदेह होने पर मावा और पनीर के सैंपल जांच के लिए भेजे। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मिलावट की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट पर है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया मिलावटी खाद्य पदार्थ की आपूर्ति की आशंका के चलते पुलिस और खाद्य विभाग की टीमें गठित की है। साथ ही मावा, पनीर के सैंपल लेकर जांच करने और मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसके तहत ही पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट पर है। शुक्रवार को परवलिया सड़क थाना पुलिस ने शक्रवार सुबह अजनार डेयरी ब्यावरा राजगढ़ के वाहन को रोककर तलाशी ली। जिसमें मावा, पनीर और दूध का परिवहन किया जा रहा था।
पुलिस को संदेह होने पर खाद्य विभाग को सूचित किया गया। इसके बाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने वाहन में रखे खाद्य पदार्थ का निरीक्षण किया तो पता चला कि उसमें मावा, पनीर और दूध रखा था। टीम ने जांच की तो मिलावट होने की आशंका लगी। इससे 120 किलोग्राम मावा, 120 किलोग्राम पनीर था। जिसके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही खाद्य पदार्थ को जांच रिपोर्ट आने तक कोल्ड स्टोरेज में रखवाया गया है।
बता दें इससे पहले भी भोपाल में ग्वालियर के दो ट्रक में 70 क्विंटल मावा जब्त किया था। जिसकी जांच में मिलावटी होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से जिला प्रशासन ने मिलावट करने वाले कारोबारियों के ऊपर सख्ती करना शुरू कर दी है।