फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: नरोत्तम मिश्रा बोले- आरोपी बादशाह बेग पर NSA की कार्रवाई होगी, महिला के चेहरे पर मारी थी ब्लेड

Mon, 13 Jun 2022 01:14 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि शिवाजी नगर की सीमा सोलंकी पर हमले के मामले पर बादशाह बेग पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
डॉ. नरोत्तम मिश्रा पत्रकारों से चर्चा करते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में अश्लील कमेंट करने का विरोध करने पर महिला के चेहरे पर ब्लेड मारने वाले आरोपी बादशाह बेग पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि शिवाजी नगर की सीमा सोलंकी पर हमले के मामले पर बादशाह बेग पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही डीजीपी के निर्देश पर  एसआईटी का गठन कर दिया है। जोकि अपराधियों के प्रकरण की जल्द से जल्द विवेचना करेगी।अपराधियों को सख्त से सख्त सजा जल्द से जल्द मिलेगी।

 
विज्ञापन


बता दें 9 जून की रात तीन बदमाशों ने सीमा सोलंकी नामक महिला पर अश्लील कमेंट किए थे। जिस पर आरोपियों ने महिला के चेहरे पर पेपर कटिंग के कटर यानी ब्लेड से हमला कर दिया था। जिससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए थे। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में अधिकारियों को तलब किया था और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने महिला के घर जाकर मुलाकात की थी और 1 लाख रुपये राशि भी सौंपी थी। पुलिस और नगर निगम की टीम ने आरोपियों के घर बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई भी की।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें