फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में हत्या: मां के कथित प्रेमी को पहले शराब पिलाई, जब नशा चढ़ गया तो गर्दन और सीने पर वार किए

Thu, 17 Mar 2022 04:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में एक युवक ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी मां के कथित प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या की साजिश शराब पार्टी के साथ की गई थी। 
विज्ञापन
हत्या के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में अवैध संबंध के शक को लेकर दो युवकों ने 23 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। आरोपियों में से एक की मां के साथ मृतक के अनैतिक रिश्तों की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को शबरी नगर पानी की टंकी के नीचे नाले किनारे युवक की खून से लथपथ लाश मिली थी। उसकी गर्दन, छाती और सिर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान पिंटू उर्फ गोपाल पिता मंगल राजपूत, उम्र-23 साल, निवासी शबरी नगर के तौर पर हुई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उसे आखिरी बार प्रिंस यादव और लिली उर्फ रितिक के साथ देखा गया था। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पकड़ा और इस तरह हत्या के मामले का खुलासा हुआ। 

आखिर क्यों की हत्या
पुलिस को पता चला है कि प्रिंस यादव की मां से पिंटू से कथित तौर पर अनैतिक रिश्ते थे। इस बात को लेकर प्रिंस के पिता और पिंटू में विवाद भी हुआ था। इसी बात को लेकर प्रिंस ने पिंटू को खत्म करने की साजिश रची। प्रिंस ने पहले तो अपनी बुआ के लड़के लिली उर्फ रितिक यादव को बुलाया। दोनों शराब पिलाने के बहाने पिंटू को नाले किनारे ले गए। तीनों शराब पीने लगे थे। जब पिंटू को शराब का नशा चढ़ गया तो प्रिंस और लिली ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों की वजह से पिंटू की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें