फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: नगर निगम अधिकारी ने प्लास्टिक थैलियों के व्यापारी से मांगी 10 हजार रुपये की रिश्वत, निलंबित

Fri, 11 Feb 2022 05:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने प्लास्टिक की थैलियों का व्यापार जारी रखने के लिए एक व्यापारी से 10 हजार रुपये मांगे थे। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत के पैसे लेने आए सफाई सुपरवाइजर को रंगे हाथ पकड़ा है।  
 
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर सतीश टांक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार रात रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसे नगर निगम जोन- 5 के स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण ने रिश्वत लेने भेजा था। अजय व्यापारी से प्लास्टिक की थैलियों का व्यापार बिना किसी दिक्कत के जारी रखने के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह मांग रहा था। अजय फरार है। लोकायुक्त पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। नगर निगम ने अजय श्रवण के साथ ही सतीश टांक को भी सस्पेंड कर दिया गया है।    
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंकज खूबचंदानी ने लोकायुक्त को शिकायती की थी कि नगर निगम जोन क्रमांक-5 का स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण प्लास्टिक की थैलियों का व्यापार जारी रखने के लिए 10 हजार रुपए प्रति माह की राशि मांग रहा है। गुरुवार रात को अजय ने भोपाल मेन रेलवे स्टेशन पर रिश्वत की राशि लेने के लिए अपने अधीनस्थ सफाई सुपरवाइजर सतीश टांक को भेजा। लोकायुक्त पुलिस ने उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला, निरीक्षक उमा कुशवाहा ट्रेप कर्ता अधिकारी, निरीक्षक विकास पटेल, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह, आरक्षक अवध वाथवी, आरक्षक बृज बिहारी पांडे और आरक्षक विनोद मालवीय शामिल थे। 

33 लाख रुपये मूल्य का सामान मिला
लोकायुक्त पुलिस ने अजय श्रवण के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया है। उसके भोपाल स्थित निवास बी-65 सुख सागर कॉलोनी, पीपुल्स मॉल पर तलाशी ली गई। सर्च टीम को तलाशी में 32 लाख 89 हजार 391 रुपये का सामान मिला है। करीब 2 लाख 28 हजार 100 रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 12 हजार 290 रुपये नगद प्राप्त हुए। अलग अलग चार बैंकों में खाते, सिंडिकेट बैंक में एक लॉकर की चाबी प्राप्त हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें