फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: विधायक रामेश्वर शर्मा ने कश्मीरियों के साथ देखी ‘द कश्मीर फाइल्स', बोले ये फिल्म नहीं हकीकत है  

Tue, 15 Mar 2022 05:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को कोलार के डीडीएक्स सिनेमाघर में कश्मीरी हिन्दुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखी। शर्मा ने कहा कि यह फिल्म नहीं हकीकत है। आंख बंद कर लेने से रात नहीं हो जाती है।
विज्ञापन
रामेश्वर ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को कोलार के डीडीएक्स सिनेमाघर में कश्मीरी हिन्दुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद शर्मा ने कहा यह फिल्म नहीं हकीकत है। आंख बंद कर लेने से रात नहीं हो जाती है।
विज्ञापन

 
फिल्म द कश्मीर फाइल्स शुरू होने से पहले सिनेमा हॉल ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। विधायक शर्मा ने कहा कि क्या हुआ था कश्मीर में? कैसे रातोंरात कश्मीरी हिन्दुओं को कश्मीर से भगा दिया गया। बीच सड़कों पर हिंदू बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म हुए। पिता को बच्चों के सामने मारा गया। बच्चों को उनके माता-पिता के सामने।
 
शर्मा ने कहा कि मुस्लिम कट्टरपंथियों ने जो नंगा नाच कश्मीर में खेला, उसे नहीं भूला सकते। कश्मीरी हिन्दुओं का पुनर्वास तो छोड़िए कांग्रेस के दवाब में आज तक उन हिन्दुओं के दर्द की कहानी लिखने तक नहीं दी गई। शर्मा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माता एवं सभी पात्रों को बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि द कश्मीर फाइल्स हमें बताती है तब हिन्दुओं से क्या चूक हुई थी जो हमें आने वाले भविष्य में ध्यान रखनी है। शर्मा ने सभी को द कश्मीर फाइल्स देखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें