फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal Lokayukta Action: RI अनिल कुमार मालवीय को रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोचा, सीमांकन के लिए मांगी थी रिश्वत

Sat, 14 May 2022 02:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल लोकायुक्त की टीम ने कोलार आरआई अनिल कुमार मालवीय को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। आरआई जमीन के सीमांकन और बटान के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश लोकायुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल लोकायुक्त की टीम ने कोलार आरआई अनिल कुमार मालवीय को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। आरआई जमीन के सीमांकन और बटान के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे।

लोकायुक्त के डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने भोपाल लोकायुक्त को शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कोलार आरआई अनिल कुमार मालवीय उनसे जमीन के बटान और सीमांकन के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे है। शिकायत की जांच में 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग सामने आई। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप करने के लिए योजना बनाई।

विज्ञापन


शुक्ला ने बताया कि  चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को रिश्वत की राशि लेकर अनिल कुमार ने अपने प्रियदर्शनी अधिष्ठान स्थित निजी कार्यालय में बुलाया था। यहां पर अनिल कुमार ने अपने हेल्पर हुकूम सिंह को रिश्वत की राशि हेडओवर कराई। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने दबोच लिया। अनिल कुमार का घर भी प्रियदर्शनी अधिष्ठान में ही है। जिसकी लोकायुक्त की एक अलग टीम तलाशी ले रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें