फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: विधायक दल की बैठक में शिवराज ने फिर साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने दिखाई कुटिलता

Sat, 25 Dec 2021 02:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में विधायक दल की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं को साकार रूप देने पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस पर फिर निशाना साधा। 
विज्ञापन
Bhopal: मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदैव अभिनव सोचते हैं। स्वस्थ बालक बालिका प्रतियोगिता इसी सोच की देन है। उनकी अपेक्षा के अनुरूप हम सभी समाज और देश को बदलने के काम में प्रभावी भूमिका निभाएं। पिछड़ा वर्ग आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने अत्यंत कुटिलता पूर्वक भूमिका निभाई है। कांग्रेस चुनाव टालना चाहती थी इसीलिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गई। अब कांग्रेस सारा नाटक झेंप मिटाने के लिए कर रही है। हमारा स्पष्ट मत है कि पंचायत चुनाव पिछड़ा वर्ग आरक्षण के साथ ही होना चाहिए।‘
विज्ञापन


यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित विधायक दल की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी विधायक 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 की तक विकास की योजना तैयार करें। कोरोना का संकट नहीं आया तो विशाल लाड़ली लक्ष्मी सम्मेलन माता-पिता के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही आजीविका मिशन की बहनों के सम्मेलन और पीएम तथा सीएम निधि सम्मेलन भी होंगे। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्वरोजगार मेले लगाए जाएंगे। इसमें संगठन और विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह मेले हर विधानसभा में कम से कम एक स्थान पर होंगे।

बैठक में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा 8 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, इसमें सभी विधायक को उत्साह पूर्वक भाग लेना है। इस प्रतियोगिता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर, प्रदेश स्तर पर और जिला स्तर पर समितियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी के तहत संगठन को सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से स्वावलंबी मंडल और सक्षम बूथ के लिए विस्तारक योजना पर कार्य करना है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी जिलों के प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हो चुके हैं। यह अपने आप में अभिनव और अनूठी बात है कि पार्टी के 1070 मंडलों में से एक ही दिन में 1066 मंडलों की कार्य समितियां संपन्न कराई गई।  25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाने के निर्देश भी जारी किए गए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें