फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ित परिवार सड़क पर, बोले- आधे शहर में मातम तो बाकी में जश्न कैसे?

Sun, 03 Dec 2017 10:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
राजभवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग
विज्ञापन
भोपाल गैस त्रासदी के 33 साल पूरे होने पर मध्यप्रदेश में 'रन भोपाल रन' नाम से होने वाली मैराथन का त्रासदी के पीड़ित परिवारवालों ने विरोध किया। रविवार (3 दिसंबर) को प्रदर्शन कर रहे लोग इसके खिलाफ राजभवन के सामने सड़कों पर लेट गए।
विज्ञापन


भोपाल गैस त्रासदी: दिसंबर 1984 जब दहल उठा था भारत का दिल, देखें तस्वीरें

जो लोग प्रदर्शन कर रहे थे उनका मानना है कि जब आधे शहर में मातम है तो फिर आधा शहर जश्न कैसे मना सकता है? पीड़ित परिवार मैराथन को जश्न की तरह देख रही है। राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे लोग सड़क पर ही लेट गए थे। उनमें से कई ने अपने ऊपर सफेद रंग का कपड़ा भी ढंका हुआ था।

बता दें कि 3 दिसंबर 1984 की आधी रात को जब राजधानी भोपाल में रहने वाले हजारों लोग गहरी नींद में थे तब एक भयंकर त्रासदी हुई थी। वहां मौजूद यूनियन कार्बाइड के संयत्र में गैस रिसाव हो गया था जिसकी वजह से लोगों का दम घुटने लगा था। इस गैस कांड में करीब 150,000 लोग विकलांग हुए वहीं 22000 लोग दुर्घटना के कारण मारे गए। इसकी वजह से भोपाल त्रासदी पूरी दुनिया के औद्योगिक इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना है।
विज्ञापन

  #Bhopal gas tragedy victims demonstrate near Raj Bhavan in protest against 'Run Bhopal Run' marathon for being held on the anniversary of gas tragedy #MadhyaPradesh pic.twitter.com/zOvfNATILe — ANI (@ANI) December 3, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें