फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: क्राइम ब्रांच ने स्कूलों को उड़ाने की धमकी भरा मेल प्रोग्राम बनाने वाले को दबोचा, सेंडर की तलाश जारी

Thu, 19 May 2022 08:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का प्रोग्राम बनाने वाले आरोपी की पहचान कर ली है। नाबालिक आरोपी तमिलनाडु के सेलम का है। उसने जिस अज्ञात आरोपी को प्रोग्राम बनाकर बेचा पुलिस उसकी जानकारी एकत्रित कर रही है।
 
विज्ञापन
स्कूल को धमकी के ईमेल भेजने का प्रोग्राम बनाने वाले को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल क्राइम ब्रांच ने 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का प्रोग्राम बनाने वाले आरोपी की पहचान कर ली है। नाबालिक आरोपी तमिलनाडु के सेलम का है। उसने जिस अज्ञात आरोपी को प्रोग्राम बनाकर बेचा पुलिस उसकी जानकारी एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने स्कूलों को मिले ईमेल की तकनीकी आधार पर पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने तमिलनाडु के सेलम में कई जगह तलाश के बाद नाबालिग को ट्रेस किया। नाबालिक टेलीग्राम पर अपना चैनल बनाकर यूजर्स को 200 डॉलर में प्रोग्राम बेचता था। इस प्रोग्राम को अज्ञात आरोपी ने नाबालिक से खरीदने के बाद भोपाल के नामी स्कूलों में बम होने की सूचना के ईमेल भेजे थे। पुलिस अब अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।  
 
बता दें 13 मई 2022 को भोपाल के डीपीएस कोलार, सेज स्कूल कोलार, सेन्ट जोसफ, आनंद विहार जैसे कई नामी स्कूलो में बम की अफवाह भरे ईमेल प्राप्त होने की सूचना पर भोपाल के थाना कोलार में अपराध दर्ज कर, जांच जिला सायबर एवं क्राइम ब्रांच भोपाल को दी गई थी। इसके पहले स्कूलों की जांच में ईमेल पर मिली धमकी झूठी निकली थी। पुलिस की 5 बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड की टीम जांच में लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें