फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: 10 लाख की लग्जरी कार से नमक चुराने आए युवक, कार की डिक्की में भरी तीन बोरियां, वीडियो वायरल

Thu, 01 Jun 2023 06:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले के लहार कस्बे के बाजार में बुधवार रात लग्जरी गाड़ी से आए चार युवक बाजार में एक दुकान के बाहर से नमक की तीन बोरियां गाड़ी भरकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कार में नमक की बोरी डालता युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में चोरी की वारदात तो आए दिन होती ही रहती हैं। छोटी से लेकर बड़ी चोरी की वारदात अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं। हाईटेक चोरियां दिखाते हुए कई फिल्में भी अपने जरूर ही देखी होंगी, लेकिन आपसे कहें कि कोई 10 लाख की कार में 150 रुपये का नमक चुरा कर ले गया तो आपको अचंभा जरूर होगा।
विज्ञापन

 


बता दें ऐसी घटना बुधवार देर रात भिंड जिले में हुई। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चार युवक लग्जरी कार से आए और एक दुकान के पास रुक गए। वीडियो में युवक कार के पास बैठ कर बात करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक युवक दुकान के बाहर रखी नमक की बोरियों को उठाकर कार की डिक्की में डालता नजर आ रहा है। युवक ने एक-एक कर तीन बोरियां गाड़ी में डाल दी। यह वीडियो लहार कस्बे के बाजार में बनी एक दुकान का बताया जा रहा है। ये घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें