फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind News: प्रधान डाकघर में 2.12 करोड़ रुपये के गबन का मामला, कैशियर समेत चार कर्मचारी निलंबित

Wed, 12 Mar 2025 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

प्रारंभिक जांच में डाक सहायक सोनू मीणा और पोस्टमास्टर प्रमोद सिंह भदौरिया को मुख्य आरोपी, जबकि लेखापाल निशा नरवरिया और कैश ओवरसियर पुरुषोत्तम शर्मा को सह आरोपी पाया गया।
विज्ञापन
चंबल के डाकघर में 2.12 करोड़ रुपए का घोटाला डाकघर में जमा होने वाली राशि को प्राइवेट खातो में - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के प्रधान डाकघर में 2.12 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है, जिसमें कैशियर समेत चार कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आरोपियों और उनके परिजनों की अचल संपत्तियों की बिक्री पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


डाकघर में जमा होने वाली राशि को नियमित रूप से बैंक में जमा किया जाता है, लेकिन कैशियर सोनू मीणा ने बैंक में पैसा जमा करने के बजाय फर्जी एंट्री कर दी और राशि का गबन कर लिया। इस पूरे खेल के बाद वह मेडिकल लीव लेकर फरार हो गया। घोटाले की भनक लगने के बाद विभागीय जांच हुई, जिसमें पता चला कि गबन की रकम पहले 1.97 करोड़ रुपये थी, लेकिन आगे की जांच में यह बढ़कर 2.12 करोड़ हो गई।

प्रारंभिक जांच में चार कर्मचारियों को घोटाले में दोषी पाया गया, जिनमें से दो मुख्य आरोपी और दो सहदोषी हैं। मुख्य आरोपी में डाक सहायक एवं कार्यवाहक कैशियर सोनू कुमार मीणा और पोस्टमास्टर प्रमोद सिंह भदौरिया का नाम शामिल हैं। वहीं, लेखापाल निशा नरवरिया और कैश ओवरसियर पुरुषोत्तम शर्मा को सह आरोपी बनाया गया है। चारों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर सभी आरोपित कर्मचारियों और उनके रिश्तेदारों की अचल संपत्तियों पर रोक लगा दी है। वहीं, गबन का मुख्य आरोपी सोनू मीणा अभी भी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई के मूड में है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें