फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की सभा में उमड़ी भीड़, भगदड़ में एक महिला की मौत, 10 से अधिक घायल

Tue, 15 Nov 2022 06:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड जिले के दंदरौआ धाम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने आई श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मच गई। इससे एक महिला की मौत हो गई। दस से अधिक घायल हैं।
विज्ञापन
भिंड में जिस महिला की मौत हुई, उसके बेटे ने आयोजकों पर बदइंतजामी के आरोप लगाए हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिंड जिले के मेहंगाव और मौ के बीच स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर दंदरौआ धाम में बीते एक सप्ताह से धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। तीन दिन से यहां बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के प्रवचन और दरबार भी चल रहा है। इसमें भाग लेने लाखों लोगों की भीड़ रोज जुट रही है। आम लोगों के साथ-साथ राजनेता और प्रशासनिक अफसर भी पहुंच रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी सोमवार को यहां आए थे।
विज्ञापन

 
मंगलवार सुबह दर्शन के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिर में गेट पर इतनी भीड़ हुई कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसके चलते अनेक लोग गिर गए। फिर उनके ऊपर भीड़ चढ़ गई। भगदड़-सी स्थिति बनी। जब तक लोग संभल पाते, अनेक लोग दबकर घायल हो चुके थे। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे राम बंसल ने आयोजकों और प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जितनी भीड़ है, उस हिसाब से इंतजाम नहीं हैं। 
 
18 नवंबर तक है आयोजन
दंदरौआ सरकार पर बीते एक सप्ताह से धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। तीन दिन पहले बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री यहां पहुंचे और अब उनकी कथा चल रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर सोमवार को आए थे। नगरीय शासन राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सिंह, सांसद संध्या राय, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर समेत एमपी और यूपी के विधायक, मंत्री और नौकरशाह यहां पहुंच रहे हैं। बागेश्वर सरकार धीरेन्द्र शास्त्री की कथा यहां 18 नवम्बर तक चलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें