फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Lok Sabha Chunav Live: भिंड में राहुल गांधी बोले- हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को नौकरी देंगे

Tue, 30 Apr 2024 02:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

खास बातें

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मप्र के दौरे पर हैं। वे भिंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:00 PM, 30-Apr-2024

पीएम मोदी ने दो तरह के जवान बनाए 
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने दो तरह के जवान बना दिए। एक को कैंटीन और अच्छी सैलरी मिलेगी। दूसरा जिसे ये नहीं मिलेंगे। एक को जवान दूसरे को अग्निवीर कहते हैं। आप सोचिए दो लोगों को युद्ध में भेज रहे हो, एक से कह रहे हो आपको कुछ हुआ तो हम आपके परिवार की रक्षा करेंगे और दूसरे जवान से कह रहे हैं कि आपको कुछ हुआ तो कोई पेंशन और मदद नहीं मिलेगी। शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा। मोदी जी ने सेना का अपमान किया है। सेना भी यह अग्निवीर योजना नहीं चाहती है। 

01:56 PM, 30-Apr-2024

एक साल की गारंटी की नौकरी देंगे
राहुल गांधी ने कहा कि अरबपतियों के बेटे अपने पिता की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप करते हैं और उन्हें पैसा मिलता है। ये उनको कंपनी में डालने का मौका होता है। हमारी सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी जो हर ग्रेजुएट को ये अधिकार देने जा रही है। आप सरकार से एक साल की गारंटी की नौकरी मांग सकते हो। देश में 30 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। हम छह महीने में ये आपके हवाले कर देंगे। 

01:49 PM, 30-Apr-2024

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपए 
राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में आप बाहर जाकर काम करते हो, हिंदुस्तान में महिलाएं भी मजदूरी करती हैं, नौकरी करती हैं। महिलाएं आठ घंटे बाहर तो आठ घंटे घर में भी काम करती हैं। 'इंडिया' गठबंधन की सरकार इन महिलाओं को पैसे देने जा रही है। महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना होगी, हम सीधे उनके बैंक अकाउंट में पैसा डालेंगे। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनेगी। परिवार की एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसे साल में 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। हमारी सरकार हर महीने 1 तारीख को महिलाओं के खाते में 8500 रुपए डालेगी।

विज्ञापन
01:49 PM, 30-Apr-2024

कांग्रेस करोड़ लखपति बना सकती है
राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया पर 24 घंटे मोदी जी का चेहरा दिखाई दे रहा है। मैं आपसे बात करूंगा, यह मीडिया नहीं दिखाएगा। मीडिया महंगाई, किसानों और गरीबों की बात करता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी अगर देश में 22-25 अरबपति बना सकते हैं तो कांग्रेस करोड़ लखपति बना सकती है। 

01:43 PM, 30-Apr-2024

45 साल में देश में सबसे ज्यादा महंगाई 
राहुल ने कहा कि दो-तीन अरबपतियों को सारा का सारा धन दिया जाता है। रेलवे अडाणी, सोलर पावर अडाणी, जहां भी देखो अडाणी ही अडाणी।  नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू किया। आज हिंदुस्तान में 45 साल से सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। सबसे ज्यादा महंगाई आज है। हर युवा और देश का हर नागरिक एक बाद जानता है।  

विज्ञापन
01:40 PM, 30-Apr-2024

राम मंदिर के उद्घाटन में किसान आदिवासी नहीं दिखा  
राहुल गांधी ने कहा कि 22 लोग हैं, वे भाजपा के मित्र और नरेंद्र मोदी से मिलते हैं। राम मंदिर के उद्घाटन में सारे वहां बैठे थे। वहां हजारों करोड़ वाले लोग थे। बॉलीवुड वाले थे, क्रिकेट टीम थी मगर, एक किसान नहीं दिखा एक आदिवासी नहीं दिखा। 
संसद का उद्घाटन हुआ तो आदिवासी राष्ट्रपति को नहीं बुलाया गया। उनसे कहा जाता है कि तुम न संसद के उद्घाटन में आओगे और न राम मंदिर के।

01:35 PM, 30-Apr-2024

पीएम मोदी ने किसी गरीब का कर्जा माफ नहीं किया        
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये कर्जा माफ कर दिया। मैं उनसे पूछना चाहता हैं कि कितने किसानों का, मजदूरों का, बेरोजगार युवाओं का कर्जा माफ किया गया। नरेंद्र मोदी ने कभी नहीं कहा कि मैं गरीब का कर्जा माफ करूंगा। उन्होंने ने सभा में लोगों से पूछा कि आपको पता है 16 लाख करोड़ रुपया कितना होता है? उन्होंने कहा कि अगर 25 साल तक हर किसान का कर्जा माफ करोगे तक 16 लाख करोड़ रुपये बनते हैं। दूसरी तरीके से बताऊं तो मनरेगा में 24 साल में जितना रुपया दिया जाता है उतना नरेंद्र मोदी ने 22 लोगों का माफ कर दिया। हालत ये हो गई है कि 22 लोगों के पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। 

01:31 PM, 30-Apr-2024

आरक्षण के खिलाफ काम कर रही भाजपा
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि वे आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं। अगर, ऐसा है तो वे प्राइवेटाइजेशन क्यों कर रहे हैं, रेलवे का निजी करण क्यों किया जा रहा है। अग्निवीर योजना क्यों लाई गई। अगर, ये लोग आरक्षण के खिलाफ नहीं हैं तो ऐसा क्यों किया। भाजपा सरकार सारे काम आरक्षण के खिलाफ कर रही है। 

01:20 PM, 30-Apr-2024

यह दो विचार धाराओं का चुनाव  
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मामूली चुनाव नहीं है। यह दो विचार धाराओं का चुनाव है। एक कांग्रेस पार्टी और इंडि गठबंधन संविधान बचाने का काम कर रही है। देश के किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को जो भी कुछ मिला है इस किताब (संविधान) के कारण मिला है। अब प्रधानमंत्री और अमित शाह ने मन बना लिया है कि अगर वो चुनाव जीतेंगे तो वे इस किताब को फाड़कर फेंक देंगे। भाजपा चाहती है कि ये किताब फेंक दी जाए और देश को 20-25 अरबपति चलाएं। 

01:01 PM, 30-Apr-2024

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भिंड सभा स्थल (एमजेएस मैदान) पर पहुंच गए हैं। मंच पर कांग्रेस नेता उनका स्वागत करेंगे इसके बाद राहुल लोगों को संबोधित करेंगे। कुछ ही देर में राहुल की सभा शुरू होने वाली है। 

12:29 PM, 30-Apr-2024

तय कार्यक्रम में देरी 
तय कार्यक्रम में मुताबिक राहुल गांधी को 12 बजे भिंड आना था। 12:15 बजे उनकी सभा होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है। 

09:01 AM, 30-Apr-2024

MP Lok Sabha Chunav Live: भिंड में राहुल गांधी बोले- हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को नौकरी देंगे

Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में भी दो चरणों में मतदान हो चुका है, अब तीसरे चरण के मतदान की बारी है। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 30 अप्रैल को भिंड आ रहे हैं। वे यहां आज  भिंड-दतिया लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 

सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा को लेकर कांग्रेस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से भिंड के एसएएफ मैदान पहुंचेंगे। यहां से कार में सवार होकर करीब डेढ़ किमी दूर एमजेएस मैदान (सभा स्थल) पर जाएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की इस सभा में 20 हजार लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। राहुल की सभा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, उनकी सुरक्षा में 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

यहां कौन आमने-सामने
भिंड-दतिया लोकसभा सीट पर कांग्रेस के फूल सिंह बरैया का मुकाबला वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी संध्या राय से है। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है, इस सीट पर करीब 35 साल से कमल ही खिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी बरैया के सामने बढ़ी चुनौती है। इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी और जनता अपनी पसंद का सांसद चुनेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें