फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhind: चंबल के बीहड़ में ले जाकर युवक से लिया बदला, लाठी-डंडों और बेल्टों से पीटा, मारपीट का वीडियो किया वायरल

Sun, 04 Jun 2023 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड

सार

भिंड के मेहरा गांव में कुछ दिन पहले हुए विवाद में पिटाई का बदला लेने के लिए युवक का अपहरण कर जंगल में ले जाकर पीटा। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में डाल दिया।
विज्ञापन
मारपीट करते युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रंजिश को लेकर के एक युवक के साथ बीहड़ में ले जाकर लाठी-डंडों घूसों और बेल्टों से जमकर मारपीट की गई। मारपीट के बाद आरोपियों ने मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीटने वाला युवक अमायन थाना इलाके के मेहरा गांव का रहने वाला शैलेंद्र सिंह राजपूत है। शैलेंद्र राजपूत गुजरात में रहकर कलर का कार्य करता है। बीती 28 मई को बस से वापस घर आ रहा था। मेहरा गांव में उतर कर ऑटो में बैठ रहा था तभी कार में सवार होकर आए आरोपियों ने उसको दबोच कर अगवा कर लिया। आरोपी कार को दतिया जिले के गुमानपुरा के बीहड़ में ले गए, जहां पर उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वाले युवकों में खेरौली गांव निवासी राजवीर राजपूत, विपन राजपूत, रौन थाना इलाके के गोरई निवासी बिहारी राजपूत, जारेट निवासी गोलू राजपूत और पिपरौली निवासी लाल सिंह राजपूत ने मिलकर मारपीट की है।

पीड़ित युवक शैलेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि राजवीर राजपूत से कुछ दिन पहले उसका विवाद हो गया था। जिस पर उसने राजबीर को पीट दिया था। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी और उसने माफी भी मांगी थी, लेकिन राजवीर राजपूत मन में खुन्नस रखे हुए था। उसने 8 मई को मौका लगाकर मारपीट की। पीड़ित शैलेंद्र ने बताया कि वो मौ थाने में शिकायत भी दर्ज कराने गया था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल में थाना सीमा अलग होने का हवाला देकर लौटा दिया। घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित युवक की किसी भी थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें