भिंड में 52 वर्षीय बुजुर्ग को कथित हनीट्रैप में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पांच लाख रुपये मांगने और एक लाख वसूलने के आरोप में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला समेत कुछ लोगों ने 52 वर्षीय बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और दुष्कर्म सहित एससी-एसटी एक्ट के मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे गए। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने दबाव बनाकर एक लाख रुपये वसूल भी कर लिए। शिकायत के बाद देहात थाना पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फोन पर जीजा कहकर जीता भरोसा, फिर मिलने बुलाया
वीडियो वायरल करने और केस में फंसाने की धमकी
समझौते के बहाने बुलाया, पुलिस ने मारा छापा
बताया जा रहा है कि मामले में समझौता कराने के बहाने बुजुर्ग को भारौली रोड स्थित एक मकान पर बुलाया गया। इसकी जानकारी उसने थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत को दी। पुलिस की योजना के तहत बुजुर्ग वहां पहुंचा, जहां विश्वनाथ उर्फ बिज्जू और बेबी जाटव समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर विश्वनाथ उर्फ बिज्जू और बेबी जाटव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बबलू उपाध्याय मौके से फरार हो गया। मामले में कुल चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
चार महीने में हनीट्रैप का दूसरा मामला
भिंड जिले में चार महीने के भीतर हनीट्रैप से जुड़ा यह दूसरा मामला बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ब्लैकमेल किया है या नहीं। फरार आरोपियों की तलाश के साथ मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कथित नेटवर्क और वसूली से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।